राज्य विधानसभा में प्रदेश की भजनलाल सरकार ने बुधवार को अपना पहला पूर्ण बजट पेश किया. वित्त मंत्री दीया कुमारी ने कृषि बजट के तहत किसानों और पशु फलों को कई सौगातें दी. वित्त मंत्री ने प्रदेश के किसानों के लिए राजस्थान इरिगेशन वॉटर ग्रिड मिशन शुरू करने की घोषणा के साथ ही सिंचाई और जल संचय के लिए 50 हजार करोड़ से अधिक के कार्य कराए जाने की घोषणा की. साथ ही प्रदेश में राजस्थान कृषि विकास योजना के तहत राजस्थान एग्रीकल्चर एंड हॉर्टिकल्चर मिशन के तहत 650 करोड़ के कार्य कराए जाएंगे.प्रदेश के किसानों के कृषि विद्युत कनेक्शन के लंबित आवेदनों की पेंडेंसी समाप्त कर 1 लाख 45 हजार कनेक्शन जारी करने की भी घोषणा की. जानिए किसानों के लिए क्या क्या खास घोषणाएं की. प्रदेश के 21 जिलों की 3 करोड़ 25 लाख जनता को ईआरसीपी योजना को त्वरित गति से आवश्यक कार्य के लिए 9,600 हजार करोड़ के वर्क ऑर्डर जारी किए जा चुके हैं, जबकि चरणबद्ध तरीके से 13 हजार करोड़ के कार्य कराए जाएंगे. वित्त मंत्री ने बताया कि बाढ़ सुरक्षा प्रबंधन के तहत रन ऑफ वाटर ग्रिड स्थापित किए जाएंगे, जिसके तहत 30 हजार करोड़ से अधिक के कार्य होंगे. वहीं, यमुना जल संबंधी कार्य के तहत 577 एमसीएफटी पानी के लिए हरियाणा सरकार से एमओयू किया गया है. इसके तहत भूमिगत पाइपलाइन के माध्यम से डायवर्सन कार्य के लिए 60 करोड़ की डीपीआर तैयार की जाएगी. इसके अलावा इंदिरा गंधी नहर परियोजना के द्वितीय चरण के तहत 1430 करोड़ की लागत से जीर्णोद्धार के कार्य कराए जाएंगे.वित्त मंत्री ने बताया कि श्री गंगानगर के फिरोजपुर फीडर में 200 करोड़ की लागत से कार्य कराए जाएंगे. नहरी क्षेत्र में डिग्गी निर्माण के लिए 5 हजार किसानों को अनुदान पर 160 करोड़ रुपए व्यय होंगे. वहीं, प्रदेश के किसानों के कृषि विद्युत कनेक्शन की 31 मार्च, 2024 तक लंबित आवेदनों की पेंडेंसी समाप्त कर 1 लाख 45 कनेक्शन जारी किए जाएंगे. साथ ही किसानों के लिए कृषि कनेक्शन विद्युत भार बढ़ाने के लिए स्वैच्छिक भार वृद्धि योजना स्कीम लागू होगी.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
2024 Hyundai Creta को मिलेगा Level 2 ADAS सिस्टम, 6 एयरबैग और पैनोरमिक सनरूफ के साथ 16 जनवरी को होगी लॉन्च
2024 Hyundai Creta को 6 एयरबैग ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और टायर...
रोहा-चापरमुख में धुमधाम से श्रद्धापूर्वक मना भोगाली बिहु, मैजी दहन कर किया शुखशांति और समृद्धि की कामना
बिहुगीत,नामकीर्तन से मुखरीत हुवा क्षेत्र ।
रोहा चापरमुख क्षेत्र में जातीय उत्सव धुमधाम से श्रद्धापूर्वक मनाया गये। शनिवार को रोहा चापरमुख...
બરવાળા કાપડીયાળી મેઈન કોઝવે રોડ વરસાદના કારણે તૂટી ગયો. મેઇન કોઝવે રોડ તુટતા લોકો હેરાન પરેશાન,
બરવાળા કાપડીયાળી મેઈન કોઝવે રોડ વરસાદના કારણે તૂટી ગયો. મેઇન કોઝવે રોડ તુટતા લોકો હેરાન પરેશાન,