लाखेरी. बुधवार को लाखेरी- बूंदी मार्ग पर चमावली गांव के समीप चलती बाइक से अचानक असंतुलित होकर गिरने से बाइक चालक युवक की मौत हो गई। पीछे बैठे वहीं बाइक सवार का पिता दुर्घटना में गंभीर घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के वार्ड नंबर 05 गणेशपुरा, माता जी के मंदिर के पीछे निवासी राम सिंह पुत्र गंगाराम जाति गुर्जर आयु 22 वर्ष अपने पिता के साथ उतराना गांव के समीप स्थित मालियों की बाड़िया में स्थित खेत पर फसल की बुवाई कर वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान स्टेट हाईवे पर चमावली गांव के पास अचानक चलती हुई बाइक असंतुलित होकर गिर पड़ी। बाइक से गिरते ही बाइक सवार राम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई वही बाइक सवार रामसिंह के पिता गंगाराम गंभीर घायल हो गया। आस पास से निकल रहे लोगो की सूचना पर परिजन तथा आसपास के स्थानीय लोग दोनो को लेकर लाखेरी अस्पताल पहुंचे जहां पर डॉक्टर ने जांच के बाद रामसिंह को मृतक घोषित कर दिया तथा गंभीर घायल पिता का प्राथमिक उपचार कर कोटा रेफर कर दिया। युवक की मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक युवक जेसीबी मशीन चला कर अपना जीवन यापन करता बताया।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
कोटा से इस वक्त की बड़ी खबर,कोटा में खाद्द सुरक्षा विभाग की कार्रवाई,गोदाम में 5000 लीटर तेल सीज
कोटा
कोटा में खाद्द सुरक्षा विभाग की कार्रवाई,
रानपुर स्थित गोदाम में 5000 लीटर तेल सीज,...
Maharashtra: 'यही तुम्हारी औकात है...' फडणवीस की पत्नी और प्रियंका चतुर्वेदी के बीच क्यों छिड़ा ट्विटर वॉर?
महाराष्ट्र की सियासत में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस को रिश्वत देने...
વીજપડી માં ભારતીય જનતા ના ઉમેદવાર મહેશ કસવાલા નુ જાહેર સભા //MAHESH KASVALA//VIJAPADI MITING
વીજપડી માં ભારતીય જનતા ના ઉમેદવાર મહેશ કસવાલા નુ જાહેર સભા //MAHESH KASVALA//VIJAPADI MITING
Omar Abdullah spreading poison in J&K : Chugh
BJP national general secretary Tarun Chugh today ridiculed former J&K Chief minister Omar...