उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण हादसा हो गया। बेहटा मुजावर क्षेत्र के गढ़ा गांव के पास स्लीपर बस आगे चल रहे दूध के टैंकर में पीछे से टकरा गई। हादसे में एक बच्चे समेत 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 लोग घायल हो गए। इस हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुख जताया है। प्रधानमंत्री ने हादसे में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे। हादसा सुबह करीब 5:30 बजे हुआ है। स्लीपर बस आगे चल रहे दूध टैंकर में पीछे से टकरा गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। यूपीडा कर्मियों ने पुलिस को सूचना देकर बचाव कार्य शुरू किया। इसी बीच मौके पर पहुंची बांगरमऊ, बेहटामुजावर थाना पुलिस ने राहगीरों की मदद से बस में फंसे लोगों को बाहर निकलवाया। सीओ अरविंद सिंह ने बताया कि बस बिहार से दिल्ली जा रही थी, जिसमें अधिकतर मजदूर सवार थे। बस में करीब 50 लोग सवार थे, चालक को झपकी लगने से हादसे की संभावना है। दिवंगत लोगों व घायलों के नाम पते की जानकारी कराई जा रही है, सभी को बांगरमऊ सीएचसी में भर्ती कराया गया है। एसडीएम नम्रता सिंह ने पहले घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की फिर सीएचसी में घायलों से जानकारी ली। डॉक्टरों को इलाज के निर्देश दिए।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
মাৰ্ঘেৰিটাত ৰাষ্ট্ৰীয় চিকিৎসক দিৱস পালন #News24update
মাৰ্ঘেৰিটাত ৰাষ্ট্ৰীয় চিকিৎসক দিৱস পালন #News24update
ડભોઇ શહેર ભાજપ દ્વારા વિરોધ પ્રદર્શન
#buletinindia #gujarat #dabhoi
IND vs WI, 1st ODI: इस खिलाड़ी को मिलेगा वनडे में डेब्यू का मौका! कप्तान Rohit Sharma ने दिए संकेत
वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम अब वनडे सीरीज में भी जीतने के लिए तैयार...
मृताची ओळख पटविण्यासाठी अवधूत वाडी पोलिसांकडून शोध पत्रिका जारी; दारव्हा रोडवरील खूनप्रकरणाचा उलगडा करण्याचे आव्हान
यवतमाळ: धारदार शस्त्रासह दगडाने प्रहार करून एका अनोळखी व्यक्तीचा खून करण्यात आल्याची घटना येथील...