राजस्थान की डिप्टी सीएम दिया कुमारी आज सुबह 11 बजे विधानसभा (Rajasthan Assembly) में भजनलाल सरकार का पहला पूर्ण बजट पेश करने जा रही हैं. इससे पहले नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश सरकार पर बड़ा निशाना साधा है. कांग्रेस नेता जूली ने कहा, 'गहलोत सरकार ने राहत और बढ़त वाला बजट पेश किया था. उसके अंदर किसान, मजदूर, गरीब, युवा, व्यापारी समेत हर सेक्टर के लिए प्रावधान किए गए थे. इसी के चलते पूरे देश में राजस्थान का जीडीपी दूसरे नंबर पर रहा. लेकिन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस सरकार की किसी भी योजना को बंद न करने का ऐलान करने के बाद भी हमारी कई योजनाएं बंद कर दीं. राजीव गांधी युवा मित्र इंटर्नशिप योजना इसका सबसे बड़ा उदाहरण है. इसके अलावा तमाम ऐसी योजनाएं हैं, जिन्हें शुरू तो कांग्रेस ने किया था, मगर बीजेपी ने उनका नाम बदल दिया.'टीकाराम जूली ने आगे कहा, राजस्थान में नई सरकार बने करीब 7 महीने होने गए हैं. मगर यह सरकारी आज भी ओपीएस तक का जवाब देने से बच रही है. सरकार में आने के बाद इस सरकार ने जो लेखानुदान बजट पेश किया था, उसकी 95 प्रतिशत योजनाओं पर अभी तक कोई काम नहीं किया गया है. इसीलिए हमें आज भी राजस्थान के पेश होने वाले बजट से कोई उम्मीद नहीं है. लेकिन अगर यह बजट जनता को राज्य के विकास को ध्यान में रखते हुए बनाया गया होगा तो हमें बढ़ी खुशी होगी, हालांकि इसकी उम्मीद बिल्कुल भी नहीं है.'
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
યોગ ક્લાસ ચલાવનારને ગુજરાત રાજ્ય યોગ બોર્ડ વેતન આપશે.
યોગ ક્લાસ ચલાવનારને ગુજરાત રાજ્ય યોગ બોર્ડ વેતન આપશે.
पौष बड़े का भोग लगाया, कार्यकारिणी का शपथ कराया
आदि गौड़ महिला मंडल कोटा संभाग की ओर से शनिवार को गोडेश्वर बालाजी मंदिर जवाहर नगर कोटा में पौष...
*કૃષિમંત્રી રાઘવજીભાઈ પટેલે લમ્પી વાયરસ અસરગ્રસ્ત પશુઓની યોગ્ય રીતે કાળજી લેવાય તે માટે જામનગરની ગૌશાળાઓની મુલાકાત લીધી
ગૌધનના રહેઠાણ, ખોરાક અને દવાઓના છંટકાવ માટે જરૂરી સુવિધાઓ પૂરી પાડવી તેમજ તાકીદે વેકસીનેશન થાય તે...
જેતપુર થી મેવાસા રોડમાં વ્યાપક પ્રમાણમાં ભ્રષ્ટાચાર | SatyaNirbhay News Channel
જેતપુર થી મેવાસા રોડમાં વ્યાપક પ્રમાણમાં ભ્રષ્ટાચાર | SatyaNirbhay News Channel
Israel Hamas Conflict Update : नक़्शा बदल देगा इज़राइल!| Netanyahu | Gaza Strip | Palestine | N18V
Israel Hamas Conflict Update : नक़्शा बदल देगा इज़राइल!| Netanyahu | Gaza Strip | Palestine | N18V