राजस्थान की भजनलाल सरकार बुधवार को विधानसभा में अपना पहला पूर्ण बजट पेश करने जा रही है. इससे ठीक एक दिन पहले राजधानी जयपुर में कांग्रेस ने विधायक दल की बैठक बुलाई है, जो मंगलवार शाम 5 बजे शुरू होकर 6 बजे तक चलेगी. इस 1 घंटे की मीटिंग में विधायकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि वे विधानसभा में जनहित के मुद्दों को उठाकर सरकार को घेरने का काम कर सकें. इस बैठक में शामिल होने के लिए कांग्रेस प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा भी जयपुर पहुंच चुके हैं. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया है. कांग्रेस नेताओं की यह बैठक होटल मैरियट में होने जा रही है. इस बैठक के दौरान बजट सत्र में सरकार को घेरने की रणनीति बनने के बाद शाम 7 बजे कांग्रेस के नवनिर्वाचित सांसदों का सम्मान किया जाएगा. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि नवनिर्वाचित इंडिया गठबंधन और BAP सांसदों का स्वागत समारोह 7 बजे शुरू होगा. इस बैठक में विधानसभा उपचुनाव को लेकर भी चर्चा हो सकती है. इसके साथ ही शैडो केबिनेट को लेकर भी इस मीटिंग में चर्चा हो सकती है. शैडो मंत्रिमंडल वरिष्ठ विपक्षी नेताओं का एक समूह है, जिन्हें सत्तारूढ़ मंत्रिमंडल के पदों को प्रतिबिंबित करने के लिए नियुक्त किया जाता है. छाया मंत्रिमंडल की अवधारणा भारत में उतनी प्रचलित नहीं है, जितनी अन्य देशों में है. इसमें विपक्ष, सरकार के हर फैसले के साथ, हर मंत्री के विभाग की बारीकी से जांच करेगा. इसके लिए जल्द ही विभागों का बंटवारा किया जाएगा. आज होने वाली मीटिंग में भी इस पर सहमति बन सकती है. इस मीटिंग में पार्टी विधायकों को उनके अनुभव के आधार पर काम सौंपेगी. साथ ही नवनिर्वाचित विधायकों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, जिससे वे सही समय पर राज्य सरकार पर दबाव बना सकें.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
চৰকাৰৰ দৃষ্টি নপৰা সাপেখাতীৰ এটি অঞ্চল: অতিষ্ঠ ৰাইজে বৰ্জন কৰিব ৭৬ সংখ্যক স্বাধীনতা দিৱস
১০৬নং সোণাৰি বিধান সভাৰ সমষ্টিৰ সাপেখাতী উন্নয়ন খণ্ডৰ অন্তৰ্গত হৰিদেৱ পঞ্চায়তৰ পশ্চিম বালিখেতীয়া...
Mr. Pratheek became winner of Mr. Gay World India 2024. The grand finale of Mr Gay World India 2024 held in Lalith Ashok Hotel, Bengaluru.
April 13, 2024
Final challenge rounds and grand finale of Mr Gay World India 2024 held in Lalith...
AKOLA । ध्येय साध्य करण्यासाठी पत्रकारांच्या वागण्यात चातुर्य हवे
AKOLA । ध्येय साध्य करण्यासाठी पत्रकारांच्या वागण्यात चातुर्य हवे
मशहूर असमिया सिनेमा एक्टर निपन गोस्वामी का देहांत,मास केंद्रीय समिति ने गहरा शोक प्रकट करते हुवे कहा अपूर्णीय क्षति।
मानव अधिकार संग्राम समिति (मास)केंद्रीय समिति के मुख्य सलाहकार बुबुमनी गोस्वामी, अध्यक्ष आदित्य...
Rajasthan BJP President का विवादित बयान, कांग्रेस को लेकर क्या-क्या कह दिया?
Rajasthan BJP President का विवादित बयान, कांग्रेस को लेकर क्या-क्या कह दिया?