हाथरस में 2 जुलाई को सत्संग के दौरान मची भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए थे. हाथरस भगदड़ मामले में गठित एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट दे दी है. एसआईटी ने डीएम हाथरस आशीष कुमार और एसपी निपुण अग्रवाल से लेकर सत्संग की अनुमति देने वाले एसडीएम और सीओ सिकंदराराऊ, 2 जुलाई सत्संग की ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों के बयान भी दर्ज किए गए. सत्संग में मृतकों के परिजनों और घायल श्रद्धालुओं के भी बयान दर्ज किए गए है. सूत्रों के अनुसार रिपोर्ट में सत्संग आयोजित करने वाली कमेटी के द्वारा अनुमति से अधिक लोगों के बुलाने, ना काफी इंतजाम के साथ-साथ अनुमति देने के बावजूद के बाद मौके पर अफसरों के द्वारा मुआयना नहीं करने को घटना का जिम्मेदार बताया गया है. पुलिस ने मुख्य आरोपी और कार्यक्रम के आयोजक देव प्रकाश मधुकर और 2 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. हाथरस में हुई भगदड़ की घटना के मामले में हाथरस एसपी निपुण अग्रवाल ने बताया, 'मुख्य आरोपी और कार्यक्रम के आयोजक देव प्रकाश मधुकर और 2 अन्य आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया गया है. वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम जुटी हुई है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
कैथूनीपोल क्षेत्र में मोटरसाइकिल फिसलने से युवक की मौत पुलिस जाँच में जुटी
कैथूनीपोल क्षेत्र में मोटरसाइकिल फिसलने से युवक की मौत पुलिस जाँच में जुटी
1 सितंबर से ब्लैकलिस्ट कर दिए जाएंगे ये सिम कार्ड, स्पैम कॉलर्स पर नकेल कसेगा ट्राई का नया नियम
स्पैम कॉलर्स पर नकेल कसने के लिए सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है। अगले महीने 1 सितंबर 2024 से ट्राई...
राजेंद्र गुढ़ा का विवादित बयान, बोले- 'संविधान में कहां लिखा है कि पाकिस्तान जिंदाबाद नहीं बोल सकते'
राजस्थान में 7 सीटों पर होने जा रहे हैं उपचुनाव के प्रचार जोरों पर चल रहा है. इस बीच नेताओं के...
Air Pollution: प्रदूषण हमारे शरीर के अलग-अलग अंगों पर क्या असर डालता है? (BBC Hindi)
Air Pollution: प्रदूषण हमारे शरीर के अलग-अलग अंगों पर क्या असर डालता है? (BBC Hindi)