जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सोमवार (8 जुलाई) को आतंकियों के हमले में जूनियर कमीशंड ऑफिसर (JCO) समेत 5 जवान शहीद हो गए। हमले में घायल 5 जवानों को कठुआ के बिलावर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से देर रात पठानकोट मिलिट्री हॉस्पिटल रेफर किया गया है।हमले को लेकर सेना के सूत्रों से लगातार नई जानकारी सामने आ रही है। इसके मुताबिक, यह हमला 3 आतंकियों ने किया था। वे एडवांस हथियारों से लैस हैं। ये आतंकी हाल ही में सीमा पार से घुसपैठ करके आए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले के लिए एक लोकल गाइड ने भी आतंकियों की मदद की थी।दरअसल, सुरक्षाबल कुठआ के लोहाई मल्हार ब्लॉक के माछेड़ी इलाके के बडनोटा में दोपहर 3.30 बजे तलाशी ले रहे थे, तभी आतंकियों ने उन पर घात लगाकर ग्रेनेड से हमला किया। साथ ही फायरिंग भी की। इसके बाद सेना ने पूरे इलाके को घेर लिया। आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ आज मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी है।हमले की जिम्मेदारी कश्मीर टाइगर्स नाम के आतंकी संगठन ने ली है। यह संगठन प्रतिबंधित पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की ही एक शाखा है। संगठन की ओर से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा गया कि यह हमला 26 जून को डोडा में मारे गए 3 आतंकियों की मौत का बदला है। साथ ही बताया कि आतंकियों ने हमला हैंड ग्रेनेड और स्नाइपर गन से किया।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
कर्जाला कंटाळून आत्महत्या करणाऱ्या पत्रकारावरील कर्ज माफी करून आर्थिक मदत दया .
कर्जाला कंटाळून आत्महत्या करणाऱ्या पत्रकारावरील कर्ज माफी करून आर्थिक मदत दया .
11 लाख अफगानियों को पाकिस्तान ने निकाला, अब तालिबान करेगा बड़ा हमला! | Taliban | Afghanistan | TTP
11 लाख अफगानियों को पाकिस्तान ने निकाला, अब तालिबान करेगा बड़ा हमला! | Taliban | Afghanistan | TTP
ભાવનગર : માલગાડી પાટા પરથી ઉતરી ગઈ, ટ્રેન વ્યવહાર પ્રભાવિત થયો | SatyaNirbhay News Channel
ભાવનગર : માલગાડી પાટા પરથી ઉતરી ગઈ, ટ્રેન વ્યવહાર પ્રભાવિત થયો | SatyaNirbhay News Channel
LG ने भारत में लॉन्च की AI से लैस Smart TV की रेंज, नॉर्मल टीवी के मुकाबले कई गुना बेहतर होगा एक्सपीरियंस
टेक दिग्गज कंपनी LG ने भारतीय मार्केट में AI स्मार्ट टीवी की नई रेंज लॉन्च की है। कंपनी ने OLED...
કોલેજમાં જાગૃતિ સેમિનાર યોજાયો
જાગૃતિ સેમિનાર: સરકારી વિનયન કોલેજ અમીરગઢ ખાતે રોડ સેફ્ટી તથા સાયબર ક્રાઈમ જાગૃતિ સેમિનાર...