कोटा. शिक्षा के क्षेत्र में निर्धन व प्रतिभावान विद्यार्थियों के सपने पूरे करने के लिए गठित एलएन माहेश्वरी परमार्थ न्यास की ओर से प्रारंभ शिक्षा संबल योजना में विद्यार्थियों के चयन के लिए प्रवेश परीक्षा रविवार को आयोजित की गई। उत्तर भारत के सरकारी विद्यालयों व विद्या भारती संस्थान के हिन्दी माध्यम के विद्यार्थियों के लिए देश के उत्तर भारत के 7 राज्यों 65 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया था। परीक्षा में बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के विद्यार्थी शामिल हुए। विद्यार्थियों में परीक्षा को लेकर काफी उत्साह नजर आया। प्रश्नपत्र का प्रारूप बहुविकल्पी प्रश्न का था। दोपहर 1 से 3 बजे तक हुई परीक्षा के लिए बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए। प्रवेश परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों को एलन कोटा कैम्पस में निशुल्क कोचिंग, आवास एवं भोजन की व्यवस्था दी जाएगी। इस संबंध में न्यास के ट्रस्टी डॉ.नवीन माहेश्वरी ने बताया कि कई छोटे गांव कस्बों के विद्यार्थी संसाधनों के अभाव में आगे नहीं आ पाते हैं। ऐसे सरकारी विद्यालयों के हिन्दी माध्यम के विद्यार्थियों को आगे लाने के उद्देश्य से ही शिक्षा संबल योजना शुरू की गई है, पहले वर्ष में 12वीं पास 126 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। 81 छात्राएं एवं 45 छात्रों का चयन किया जाएगा। चयन के लिए उन्हीं परिवारों के विद्यार्थी पात्र होंगे जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय 3 लाख से कम है। इसके लिए न्यास ने एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के साथ एमओयू किया गया है, जिसके तहत इन्हें एलन कोटा कैम्पस में निशुल्क नीट-2025 की तैयारी के लिए कोचिंग करवाई जाएगी। यह चयन एक वर्ष के लिए होगा।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
नमाना क्षेत्र में आवश्यक रखरखाव के चलते 3 घंटे विद्युत आपूर्ति रहेगी बंद कल
नमाना क्षेत्र में शुक्रवार को 220 KV GSS सिलोर से निकलने वाले नमाना जी एस एस , मंडावरा जी एस एस,...
Our alliance will be called Indian National Developmental Inclusive Alliance: AICC President Mallikarjun Kharge
Our alliance will be called Indian National Developmental Inclusive Alliance: AICC President...
गोंडवाना विद्यापीठ गडचिरोली च्या अडपल्ली गोगाव येथील जमीन अधिग्रहणाचा मुद्दा लवकरच मार्गी लागणार
गोंडवाना विद्यापीठाच्या अडपल्ली गोगाव येथील जमीन अधिग्रहणाचा मुद्दा लवकरच सुटणार
पुढील...
Ashish Shelar यांच्या त्या प्रश्नावर Sharad Pawar यांचं उत्तर, 'आम्ही खेळात राजकारण आणत नाही'
Ashish Shelar यांच्या त्या प्रश्नावर Sharad Pawar यांचं उत्तर, 'आम्ही खेळात राजकारण आणत नाही'