राजस्थान में राज्य सरकार की ओर से शुरू की गई इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना सरकार बदलते ही ठंडे बस्ते में चली गई। योजना के तहत जहां 1.33 करोड़ महिलाओं को निःशुल्क स्मार्टफोन देने थे. वहां मात्र 24.56 लाख महिलाओं को ही इसका लाभ मिल पाया। प्रथम चरण में जिन 40 लाख महिलाओं को फोन देने के लिए सरकार ने 1600 करोड़ के बजट का प्रावधान किया था, वो 24.56 लाख को स्मार्टफोन के वितरण में ही पूरी हो गई। ऐसे में 1.33 करोड़ तो दूर प्रथम चरण की 15 लाख से अधिक महिलाओं को भी फोन नहीं मिल पाए। गत वर्ष हुए विधानसभा चुनाव में सरकार बदलने के बाद यह योजना ठंडे बस्ते में चली गई। अब शेष महिलाओं को फोन देना तो दूर जिनको दिए गए थे, उनके भी वापस रिचार्ज नहीं हो पाए हैं। विधानसभा में विधायक इन्द्रा की ओर से लगाए गए सवाल के प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग ने जवाब में सरकार के सूचना जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में चिरंजीवी परिवार की 24 लाख 56 हजार, एक महिला को स्मार्टफोन मय इंटरनेट डाटा दिया गया, जिस पर कुल 1670.08 करोड़ रुपए राशि खर्च की गई।वित्तीय वर्ष 2023-24 की बजट घोषणा की पालना में स्मार्टफोन वितरण कार्य को आचार संहिता के कारण बंद कर दिया था। अब इस योजना को चालू रखना या नहीं, इसे लेकर सरकार ने बताया कि महिलाओं को हुए लाभ व जनहित का परीक्षण करके स्मार्टफोन योजना पर आगामी निर्णय किया जाएगा
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
एकनाथ शिंदेंनी ती गोष्ट काढली अन् अजित पवार म्हणाले बिल मंजूर करा... | Ajit Pawar | Eknath Shinde
एकनाथ शिंदेंनी ती गोष्ट काढली अन् अजित पवार म्हणाले बिल मंजूर करा... | Ajit Pawar | Eknath Shinde
Lok Sabha Election Result 2024: BJP कार्यकर्ताओं ने घेरी Sanjay Singh की कार | Breaking News
Lok Sabha Election Result 2024: BJP कार्यकर्ताओं ने घेरी Sanjay Singh की कार | Breaking News
बंगाल में हिंदू नाम से बनाए फर्जी डॉक्यूमेंट, फिर बनाया भारतीय पासपोर्ट, सूरत में गिरफ्तार हुआ बांग्लादेशी नागरिक।
सूरत पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने एक बांग्लादेशी व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसने...
NDA की घोषणा के बाद सेंसेक्स में बड़ा उठाल, तेजी के साथ खुला शेयर बाजार
एनडीए द्वारा सर्वसम्मति से पीएम नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के लिए शनिवार को शपथ लेने की घोषणा...
राजस्थान BJP में किसकी वजह से बढ़ी कलह? राजेंद्र राठौड़ का नाम क्यों लिया जा रहा
राजस्थान के लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिली करारी हार के बाद अब नेताओं का आरोप-प्रत्यारोप का दौर...