पिछले दिनों भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को हराकर टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया. वहीं, अब बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बड़ा एलान किया है. दरअसल, जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप जीतने का क्रेडिट हेड कोच राहुल द्रविड़ के अलावा कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवीन्द्र जडेजा को दिया है.साथ ही बीसीसीआई सचिव जय शाह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और चैंपियंस ट्रॉफी पर बड़ी जानकारी दी. जय शाह ने कहा कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और चैंपियंस ट्रॉफी में रोहित शर्मा भारतीय टीम की अगुवाई करेंगे. बताते चलें कि रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हराया. इस तरह भारतीय टीम दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनी. इससे पहले भारत ने महेन्द्र सिंह धोनी की अगुवाई में टी20 वर्ल्ड कप 2007 अपने नाम किया था. लेकिन इसके बाद तकरीबन 17 साल बीत गए, लेकिन कामयाबी नहीं मिली. बहरहाल, अब रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने 17 सालों का सूखा खत्म किया है.वहीं, टी20 वर्ल्ड कप जीतकर भारत ने 11 सालों से आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीतने का सूखा खत्म किया है. इस टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत ने महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी 2013 अपने नाम किया था. हालांकि, भारतीय टीम आईसीसी टूर्नामेंट्स के नॉकआउट दौर तक लगातार पहुंच रही थी, लेकिन ट्रॉफी जीतने में कामयाबी नहीं मिल रही थी. बताते चलें कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 अमेरिका और वेस्टइंडीज की सरजमीं पर खेला गया. भारतीय टीम ने आयरलैंड के खिलाफ अपने अभियान का आगाज किया. जबकि साउथ अफ्रीका को खिताबी मुकाबले में हराया. भारत ने टूर्नामेंट में अपने सभी 8 मैच जीते.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
खेड़ली फाटक में देर रात को युवक की हत्या,गाड़ी को कट लगाने को लेकर हुआ झगड़ा
कोटा के भीमगंजमंडी थाना इलाके की खेड़ली फाटक में 21 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया...
Dharmendra will only attend the main ceremony and miss the pre-wedding events for his grandson Karan Deol. - Newzdaddy
Karan Deol, the son of Sunny Deol, will wed Drisha Acharya. Dharmendra, Karan's grandpa, will...
ঐতিহাসিক আঠখেলীয়া নামঘৰত মন্ত্ৰী অতুল বৰা
আজি জগত গুৰু শ্ৰীমন্ত শঙ্কৰদেৱৰ তিৰোভাৱ তিথি । ঐতিহাসিক আঠখেলীয়া নামঘৰত ভক্তৰ ভিৰ । কৃষি মন্ত্ৰী...
દાહોદ માં આ વખતે કોણ રાખશે રંગ? @Live24 NewsGujarat
દાહોદ માં આ વખતે કોણ રાખશે રંગ? @Live24 NewsGujarat
दिल्ली का 78 हजार करोड़ का बजट:वित्त मंत्री ने सिसोदिया को राम बताया, बोले- वनवास पर जैसा भरत ने किया, वैसा करूंगा
दिल्ली सरकार बुधवार को दिल्ली विधानसभा में राज्य का 9वां बजट पेश कर रही है। गृह मंत्रालय ने...