किरोड़ी लाल मीना के मंत्री पद से इस्तीफे के बाद भाजपा और सरकार अलर्ट मोड पर आ गई है। पार्टी हाल ही पांच रिक्त विधानसभा सीटों पर प्रभारी लगाए हैं। इनको निर्देश दिए गए हैं कि 13 जुलाई को इन क्षेत्रों से आने वाले नेताओं से मुलाकात करें और इसके बाद दो माह तक संबंधित विस क्षेत्रों में प्रभारी कैंप कर लें। पार्टी हर हाल में पांच में से कुछ सीटें जीतना चाहती है। लोकसभा चुनाव में जो पांच विधानसभा सीटें रिक्त हुई थी। उनमें से एक भी भाजपा का विधायक नहीं है। पार्टी सूत्रों के अनुसार बड़े नेता यह मानकर चल रहे हैं कि अक्टूबर में विधानसभा उपचुनाव हो सकते हैं। पार्टी चाहती है कि पांच में से कुछ सीटों पर हर हाल में जीत हो, जिससे लोकसभा चुनाव की हार को कुछ हद तक भुलाया जा सके। पार्टी का सबसे ज्यादा फोकस खींवसर सीट पर है। यहां भाजपा प्रत्याशी करीब दो हजार वोटों से ही चुनाव हारे थे। इसके अलावा दौसा, देवली-उनियारा, झुंझनूं पर भी पार्टी फोकस कर रही है। चौरासी विधानसभा सीट पर भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) से विधायक रहे राजकुमार रोत सांसद बन चुके हैं। रोत विधायक पद से इस्तीफा दे चुके हैं। इस सीट पर बीएपी को कैसे हराया जाए। इस पर भी मंथन किया जा रहा है। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने कांग्रेस के दिग्गज नेता महेन्द्रजीत सिंह मालवीय को भी तोड़ लिया था, लेकिन वे भी इस क्षेत्र में जीत नहीं दिला सके थे. कृषि मंत्री पद से इस्तीफा दे चुके किरोड़ी लाल मीना से शनिवार को राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार इस्तीफे को लेकर भी चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि मदन राठौड़ ने मीना को कहा कि वे पार्टी के मजबूत स्तंभ हैं। भावावेश में आकर कोई निर्णय न करें। दोनों के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत हुई।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
CM Kejriwal News: हाई कोर्ट से केजरीवाल को मिलेगी राहत या जेल, आने वाला है फैसला | Aaj Tak
CM Kejriwal News: हाई कोर्ट से केजरीवाल को मिलेगी राहत या जेल, आने वाला है फैसला | Aaj Tak
नीट पेपर लीक मामले पर संसद में घमासान; राहुल गांधी के बयान पर भड़के शिक्षा मंत्री
संसद सत्र शुरू होते ही पक्ष और विपक्ष के बीच नीट पेपर लीक मामले पर तीखी बहस शुरू हो गई। शिक्षा...
અવસર છે લોકશાહીનો-ગુજરાત વિધાનસભા ચૂંટણી-૨૦૨૨
નવા મતદાર તરીકે નામ નોંધાવવા ૫,૯૨,૧૯૩ જેટલાં ફોર્મ નં.૬ પ્રાપ્ત થયા
......................
DEESA // ડીસા માં હજુ પણ 20 ફીડર બંધ હોવાથી વધુ ટીમો લગાવી વીજ પુરવઠો ઝડપી શરૂ કરવા બેઠક યોજાઈ..
બિપરજોય' વાવાઝોડા ના કારણે બનાસકાંઠાના ડીસા પંથકમાં અનેક વીજપોલ અને વૃક્ષો ધરાશયી થયા...
सवाई माधोपुर में बाढ़ के हालात, 4 लोग बहे:धौलपुर में टापू पर फंसे 13 लोग, SDRF ने बचाया
बंगाल की खाड़ी में बने वेदर सिस्टम अब राजस्थान-मध्य प्रदेश की सीमा तक पहुंच गया। इस सिस्टम के असर...