जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में चार आतंकवादियों को मार गिराया है। हालांकि, इस ऑपरेशन में दो जवान शहीद हो गए। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शनिवार से चल रहा ऑपरेशन रविवार को भी जारी है। इलाके में अभी भी कई आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। कुलगाम जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर आतंकवादियों की मौजूदगी की विशेष सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया था। रक्षा अधिकारियों ने बताया कि फ्रिसल इलाके के चनिगाम गांव में घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों से संपर्क स्थापित किया गया। अधिकारियों ने मुठभेड़ के बाद चार आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि की है। मुठभेड़ स्थल का दौरा करने वाले कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) वीके बिरदी ने कहा कि अभियान जारी रहेगा। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि कुछ आतंकवादियों के शव देखे गए हैं, लेकिन मुठभेड़ अभी खत्म नहीं हुई है. आईजीपी ने कहा कि मुठभेड़ स्थल जिले के अंदरूनी इलाकों में है। जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बल आतंकवादियों की आवाजाही पर नजर रख रहे हैं। इन आतंकवादियों को मार गिराना सुरक्षाबलों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे पहले, अधिकारियों ने कहा था कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने मोदरगाम गांव में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारियों ने कहा कि दोनों ऑपरेशन जारी हैं और सुरक्षा बलों ने संबंधित क्षेत्रों की कड़ी घेराबंदी कर रखी है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ધાનેરા ડીસા હાઇવે ના સામરવાડા ગામ પાસે ચક્કાજામ
અલ્ટો ગાડી એ પાંચ વર્ષીય બાળક ને હડફેટે લેતા ગામલોકો એ રોષે ભરાઈ કર્યો વિરોધ
અકસ્માત બાદ સ્થાનિકો એ હાઇવે પર કાંટા નાખી ને સળગાવી ને કર્યો વિરોધ
ચક્કાજામ બાદ હાઇવે ની બન્ને સાઈડ લાગી લાંબી વાહનો ની ક
ધાનેરા ડીસા હાઇવે ના સામરવાડા ગામ પાસે ચક્કાજામ
અલ્ટો ગાડી એ પાંચ વર્ષીય બાળક ને હડફેટે...
ग्रामपंचायत कार्यालय वाकोडी येथे देशाच्या महामहिम राष्टपती द्रौपदी मुर्मु यांची प्रतीमा भेट.
ग्रामपंचायत कार्यालय वाकोडी येथे देशाच्या महामहिम राष्टपती द्रौपदी मुर्मु यांची प्रतीमा भेट....
रेस्टोरेंट संचालक को मारी कार ने टक्कर कराया कोटा एमबीएस में भर्ती घायल सजंय कुमार निवासी बजरंग नगर कोटा को कराया एमबीएस में भर्ती
रेस्टोरेंट संचालक को मारी कार ने टक्कर कराया कोटा एमबीएस में भर्ती
घायल सजंय कुमार निवासी...
हरियाणा में जली बोलेरो में 2 नर कंकाल मिलने से हड़कंप, राजस्थान से किया गया था दोनों का अपहरण
हरियाणा के भिवानी में एक जली हुई बोलेरो में दो नर कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया. सूचना के बाद पुलिस...
चंबल रिवर फ्रंट पहुंचे 52,000 पर्यटक, बन गया रेकॉर्ड, पार्किंग भी हुई फुल, बंद करनी पड़ी एंट्री
कोटा महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को चंबल रिवर फ्रंट पर कार्यक्रम देखने और घूमने के लिए भारी...