लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का स्वागत शहर में देर रात तक चला कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

कोटा

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के लोकसभा अध्यक्ष बनने के बाद देर रात तक स्वागत कार्यक्रम चला। कार्यकर्ताओ में ऐसा उत्साह था की दीपावली शनिवार रात्रि को आ गयी हो। कार्यकर्ताओं ने देर रात्रि 1 बजे शक्ति नगर बिरला के आवास के बाहर जबरदस्त आतिशबाजी की। ओर पुष्प वर्षा की। बाद में अपने स्वागत से अभिभूत बिरला ने कार्यकर्ताओं को ऐतिहासिक स्वागत के लिए धन्यवाद दिया।अपने आवास पर पहुँचते ही अपने पिता की तस्वीर पर नमन कर आशीर्वाद लिया।