मई-जून महीने में भीषण गर्मी पड़ने के बाद अब राजस्थान में लगातार मानसून की बारिश (Rajasthan Rain Update) का दौर जारी है. राज्य के कई इलाकों में बीते 24 घंटे के दौरान भारी बारिश रिकॉर्ड हुई है. बारां जिले के शाहबाद में सबसे अधिक 195 मिमी बारिश हुई. मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य कई हिस्सों में आगामी दो-तीन दिन भारी बारिश का अनुमान है. जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक, राज्य में शनिवार को भी बारिश का दौर जारी रहा है. सुबह साढ़े आठ बजे तक जयपुर, बूंदी, कोटा, सवाई माधोपुर, करौली, टोंक, बारां व नागौर जिलों में विभिन्न स्थानों पर भारी वर्षा से अति भारी वर्षा दर्ज की गई. भारी बारिश के बीच राज्य के कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान भी 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है. सर्वाधिक तापमान बीकानेर व फलौदी में 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आईएमडी ने बताया कि सात-आठ जुलाई को भारी बारिश की स्थिति में कमी होने तथा उत्तर-पूर्वी राजस्थान में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. इसके बाद 9-10 जुलाई से दोबारा पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है. इसी तरह पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग में आगामी 2-3 दिन दोपहर बाद मेघ गर्जन, आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है. जोधपुर संभाग के पूर्वी व उत्तरी भागों में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
खेड-भिमाशंकर’ आणि ‘बनकर फाटा-तळेघर’ रस्त्यांना राष्ट्रीय महामार्गाचा दर्जा
केंद्र सरकारच्या राष्ट्रीय महामार्ग ज्योतिर्लिंग जोडणी प्रकल्पांतर्गत महाराष्ट्रातील ‘खेड-...
ભિલોડા તાલુકાની રાયપુર પ્રા.શાળામાં જન્મ દિવસ ની અનોખી ઉજવણી કરવામાં આવી.
ભિલોડા તાલુકાની રાયપુર પ્રા.શાળામાં જન્મ દિવસ ની અનોખી ઉજવણી કરવામાં આવી.
Hathras LIVE News: हाथरस आयोजन में लापरवाही बरतने वाला मुख्य आरोपी घर से फरार | Aaj Tak News
Hathras LIVE News: हाथरस आयोजन में लापरवाही बरतने वाला मुख्य आरोपी घर से फरार | Aaj Tak News