तमिलनाडु में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रमुख आर्मस्ट्रांग (52) की शुक्रवार को चेन्नई में उनके घर के सामने ही हत्या कर दी गई। आर्मस्ट्रांग उत्तरी चेन्नई के पेरम्बूर में अपने घर के सामने पार्टी कार्यकर्ताओं से बात कर रहे थे तभी मोटरसाइकिल सवार छह लोगों के एक गिरोह ने रात लगभग 7.30 बजे घातक हथियारों से उन पर हमला कर दिया। खून से लथपथ आर्मस्ट्रांग को अपोलो अस्पताल ले जाया गया जहां रात 8.46 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अपराधियों को पकड़ने के लिए एक आइजी के नेतृत्व में 10 विशेष टीमें गठित की गई हैं। इलाके में सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। इस मामले में अब तक आठ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है। पेशे से वकील आर्मस्ट्रांग ने 2007 में पद संभाला था।इस घटना को लेकर बसपा प्रमुख और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने ट्वीट किया, “बीएसपी तमिलनाडु स्टेट यूनिट के अध्यक्ष श्री के. आर्मस्ट्राँग की आज शाम उनके चेन्नई आवास के बाहर की गयी नृशंस हत्या अति-दुःखद व अति-निन्दनीय। पेशे से वकील श्री आर्मस्ट्राँग राज्य में दलितों की सशक्त आवाज़ के रूप में जाने जाते थे। सरकार दोषियों के खिलाफ अविलम्ब सख्त कार्रवाई करे।”
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
महात्मा गांधी से नरेंद्र मोदी तक चार गुजरातियों का भारत के इतिहास में बड़ा योगदान, शाह ने क्यों कहा ऐसा
नई दिल्ली, Amit Shah praised PM Modi देश के चार गुजरातियों ने देश के इतिहास में अहम योगदान...
अब दुनिया देखेगी पूर्व ब्रिटेश PM बोरिस जॉनसन का नया अवतार, TV चैनल में करेंगे प्रोग्राम होस्ट
ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जानसन अब टेलीविजन में प्रस्तोता और पत्रकार की भूमिका में नजर...
কাজিৰঙা ৰাষ্ট্ৰীয় উদ্যানত চোৰাং মৎস্য চিকাৰৰ অভিযোগত দুজনক আটক
কাজিৰঙা ৰাষ্ট্ৰীয় উদ্যানত চোৰাং মৎস্য চিকাৰৰ অভিযোগত দুজনক আটক। কলিয়াবৰ মহকুমাৰ নজানৰ পৰা আটক...
आष्टी पाटोदा शिरूर मतदारसंघात धस पर्वाला सुरुवात@news23marathi
आष्टी पाटोदा शिरूर मतदारसंघात धस पर्वाला सुरुवात@news23marathi