भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर पहले ही साफ कर चुके हैं कि स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और केएल राहुल बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए अंतिम एकादश में शामिल होंगे। भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मुकाबला आज गुरुवार से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। ऋषभ पंत 637 दिन बाद पहली बार टेस्ट मैच खेलने के लिए उतरेंगे। पंत 30 दिसंबर 2022 में एक कार दुर्घटना में घायल होने के बाद करीब एक साल तक मैदान से दूर रहे थे। उन्होंने इसी साल आईपीएल से मैदान पर वापसी की और वह टी-20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा रहे।अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल इस साल जनवरी में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पहले घरेलू टेस्ट के बाद चोटिल हो गए थे। चोट से उबरने के बाद उनकी टीम में वापसी हुई है। पंत और राहुल की अंतिम एकादश में वापसी से सरफराज खान और विकेटकीपर ध्रुव जुरेल को बाहर बैठना पड़ेगा। दोनों ने इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में पदार्पण किया था और अच्छी बल्लेबाजी की थी।भारतीय टीम की निगाहें बांग्लादेश के खिलाफ अजेय रिकॉर्ड कायम रखने पर होगी। टीम इंडिया ने बांग्लादेश से अभी तक कुल 13 टेस्ट मैच खेले हैं और 11 जीते जबकि दो ड्रॉ खेले हैं, लेकिन बांग्लादेश की टीम इस समय शानदार फॉर्म में चल रही है और उसने हाल ही में पाकिस्तान को उसके घर में 2-0 से टेस्ट सीरीज में शिकस्त दी है। ऐसे में भारतीय टीम को काफी सतर्क रहना होगा।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
AAP govt. hand-in-glove with gangsters : Chugh
BJP national general secretary Tarun Chugh today lambasted the Bhagwant Mann government in Punjab...
Hindalco Share Price | CLSA ने लाया अपना Report, आज फिर दौड़ लगाएगा ये Stock? जानें Expert से
Hindalco Share Price | CLSA ने लाया अपना Report, आज फिर दौड़ लगाएगा ये Stock? जानें Expert से
તળાજાની બગડ નદીમાં તણાયેલ યુવકનો મૃતદેહ બીજાં દિવસે મળ્યો
તળાજાના વાલ૨ ગામની બગડ નદી પાસે આવેલ માતાજીના મંદિરે કાકા-ભત્રીજા દર્શન કરી પરત ફરતા હતા તે વેળાએ...
भगवती बंदर येथे सापडलेल्या महिलेची आत्महत्या की घातपात? दोघांना घेतले ताब्यात
रत्नागिरी : शहरातील फगरवठार येथून शुक्रवारी बेपत्ता झालेल्या महिलेचा आज सोमवार 3 ऑक्टोबर रोजी...
Nawazuddin Siddiqui Birthday: कभी पाई-पाई को तरसते थे नवाजुद्दीन, अब मुंबई में है करोड़ों का बंगला
नवाजुद्दीन सिद्दीकी आज के समय में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपना पेट पालने के लिए कुक और...