भारतीय जनता पार्टी ने 24 राज्यों में प्रभारी को नियुक्त किया है. कई राज्यों में भाजपा ने सह प्रभारी को नियुक्त किया है. लोकसभा चुनाव की समाप्ति के बाद भाजपा में बदलाव की अटकलें लग रही थी. प्रभारियों की नियुक्ति से इस बदलाव की शुरुआत हो गई है. देश के अलग-अलग राज्यों में आगे होने वाले विधानसभा चुनाव के नजरिए से भाजपा की यह नियुक्ति अहम है. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने प्रभारियों की नियुक्ति वाला आदेश जारी किया है. इसमें राजस्थान भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतीश पूनिया को भी बड़ी जिम्मेदारी मिली है. मालूम हो कि सतीश पूनिया विधानसभा चुनाव 2023 में हार गए थे. इसके बाद उन्हें लोकसभा चुनाव में उतारे जाने की चर्चा थी. लेकिन पार्टी ने उन्हें किसी सीट से टिकट नहीं दिया था. बीते दिनों सतीश पूनिया ने दिल्ली में केंद्रीय नेताओं से मुलाकात भी की थी. जिसके बाद अब सतीश पूनिया को संगठन के लिहाज महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है. सतीश पूनिया को हरियाणा में भाजपा का प्रभारी बनाया गया है. वहीं सांसद सुरेंद्र सिंह नागर को सतीश पूनिया के साथ हरियाणा का सह प्रभारी बनाया गया है. बिहार के प्रभारी विनोद तावड़े बने रहेंगे. हिमाचल प्रदेश के प्रभारी श्रीकांत शर्मा बने रहेंगे.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
'शक्तिमान' का ये पॉपुलर एक्टर काम के लिए दर-दर भटकने को मजबूर, 49 साल की उम्र में रोजी-रोटी हुई मुश्किल
Shaktimaan Actor K K Goswami Reveals He Is Getting No Work: अपनी कद-काठी के लिए अलग पहचान पाने...
ৰহা পশ্চিম শালমৰাত তিনি দিনীয়া শ্ৰীমদ্ভাগৱত পাঠ আৰম্ভ।কেন্দুগুৰি শিলগোসাঁই সাৰ্বজনীন দৌলমন্দিৰৰ দ্বিতীয় বাৰ্ষিক প্ৰতিষ্ঠা দিৱস।
ৰহা ফুলগুৰি পশ্চিম শালমৰা ত আজিৰ পৰা তিনি দিনীয়া কাৰ্য্যসূচী ৰে শ্ৰীমদ্ভাগৱত পাঠৰ শুভাৰম্ভ হয়।...
Navneet Rana यांना तो आरोप महागात पडला, पोलिसांकडून गुन्हा दाखल | Love Jihad
Navneet Rana यांना तो आरोप महागात पडला, पोलिसांकडून गुन्हा दाखल | Love Jihad
বালিপৰাত পুনৰ বানপানীৰ তাণ্ডৱ ।দুই বিধায়কৰ উদ্ধাৰ অভিযান
বালিপৰাত পুনৰ বানপানীৰ তাণ্ডৱ ।দুই বিধায়কৰ উদ্ধাৰ অভিযান