आरजेडी के 28 वां स्थापना दिवस के मौके पर शुक्रवार को राजधानी पटना में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव भी शामिल हुए. वहीं, सभा को संबोधित करते हुए लालू यादव ने केंद्र सरकार को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि अगस्त माह में केंद्र की मोदी सरकार गिर जाएगी. देश में 'इंडिया' गठबंधन की सरकार बनेगी. लालू यादव ने कहा कि पार्टी का आज 28 वां स्थापना दिवस है. आरजेडी का जन्म दिल्ली के बिहार भवन में हुआ था. उस वक्त पार्टी का नाम क्या हो? उस पर हम लोग दिमाग लगा रहे थे और फिर बाद में सभी ने आरजेडी नाम का सुझाव दिया. हमारी पार्टी भी कई पीएम बनाए हैं. कई लोगों को समर्थन दिया. दिल्ली की सरकार बिल्कुल कमजोर है. हो सकता है पूरा कार्यकाल पूरा न कर पाए.आरजेडी सुप्रीमो ने कहा कि सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से तैयार रहने की अपील करता हूं, क्योंकि चुनाव कभी भी हो सकते हैं. दिल्ली में मोदी सरकार बहुत कमज़ोर है. आगे उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में हम अब चुनाव लड़ेंगे. अब तेजस्वी यादव आरजेडी का कमान संभालेंगे.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
गाड़ी के लिए क्यों जरूरी है Car Radiator फ्लश, जानिए कैसे करता है काम
सबसे पहले जानिए कि कार रेडिएटर फ्लश होता क्या है तो बता दें ये एक ऐसा कैमिकल का मिश्रण होता है जो...
50MP कैमरा के साथ लॉन्च हुई Huawei Pura 70 Series, चेक करें Smartphone के फीचर्स
Huawei ने अपने ग्राहकों के लिए Huawei Pura 70 Series लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में कंपनी ने चार...
'हर साल इंडियन रहूंगा...' Shahrukh Khan ने बस इतना कहा, फिर भावुक हो गए!
'हर साल इंडियन रहूंगा...' Shahrukh Khan ने बस इतना कहा, फिर भावुक हो गए!
Kotak Securities Report On Chemical Sector: क्यों आई आज Stocks में तेजी, क्या कहती है रिपोर्ट?
Kotak Securities Report On Chemical Sector: क्यों आई आज Stocks में तेजी, क्या कहती है रिपोर्ट?