राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष मेवाड़ा की गिरफ्तारी के बाद अब राजनीति भी तेज हो गई है. बीजेपी ने मनीष मेवाड़ा की गिरफ्तारी पर तंज किया है. बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने एक्स हैंडल पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के साथ मनीष मेवाड़ा का फोटो शेयर कर लिखा है, 'डेढ़ करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में कांग्रेस प्रवक्ता मनीष मेवाड़ा गिरफ़्तार, पाप खटाखट खटाखट निकल रहे हैं राहुल गांधी जी.'' राहुल गांधी ने कहा था की 1 जुलाई के बाद से आम आदमी के बैंक खाते में खटाखट-खटाखट पैसे आएंगे, अब बीजेपी उस बयान से कांग्रेस नेताओं पर हो रहे एक्शन पर तंज कस रही है. उधर कांग्रेस नेता मनीष मेवाड़ा की गिरफ्तारी के बाद से कांग्रेस में हड़कंप मचा हुआ है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मनीष मेवाड़ा की खबरें चर्चा का विषय बनी हुई हैं. लोग तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर लोग कांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ मनीष मेवाड़ा का फोटो शेयर कर रहे है.कांग्रेस नेता मनीष मेवाड़ा पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी रहे लोकेश शर्मा की टीम से भी जुड़े हुए थे और लंबे समय से जिला कांग्रेस कमेटी और प्रदेश में प्रवक्ता के पद पर कार्यरत थे. डेढ़ करोड़ रुपए की राशि को बूंदी के बैंक से भी निकाला गया था. जांच पड़ताल करने के बाद गुजरात पुलिस बूंदी पहुंची. यहां देवपुरा स्थित आवास से मनीष मेवाड़ा को गिरफ्तार किया गया. हालांकि कांग्रेस नेता ने डेढ़ करोड़ रुपए की हेराफेरी की बातों को झूठा बताया है. गुजरात पुलिस मनीष मेवाड़ा को गुजरात लेकर ले गई है. जहां पर उनसे पूछताछ की जा रही है. मनीष मेवाड़ा ने पूछताछ में बूंदी शहर के कई युवकों के नाम भी उजागर किए हैं. वहीं सूत्रों के माने तो बूंदी शहर में कई और भी लोग इस मामले में गिरफ्तार किया जा सकते हैं
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
शिक्षाविद शिवाजी लाल ने टोंक पुलिस अधीक्षक से की शिष्टाचार मुलाकात
टोंक पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान से शिक्षाविद् व देवली उनियारा जनसेवक डॉ. शिवजी लाल...
કડછ પ્રાથમિક આરોગ્ય કેન્દ્ર દ્વારા બે દિવસમાં ૧૮૦૦ થી વધુ નાગરિકોને કોરોના પ્રતિરોધક રસીના બુસ્ટરડોઝ
કડછ પ્રાથમિક આરોગ્ય કેન્દ્ર દ્વારા બે દિવસમાં ૧૮૦૦ થી વધુ નાગરિકોને કોરોના પ્રતિરોધક રસીના બુસ્ટરડોઝ
बासा पूजन कार्यक्रम संपन्न, आमदार मुटकुळे यांची उपस्थिती
बासा पूजन चा कार्यक्रम संपन्न
सार्वजनिक दसरा महोत्सव समिती हिंगोली व...
વિદ્યાર્થીઓને શાળાએ જવા માટે ભારે હાલાકી
#buletinindia #gujarat #chotaudepur
TATA की इन सबसे अधिक बिकने वाली गाड़ियों पर मिल रहा है बंपर ऑफर, बचा सकते हैं 1.40 लाख रुपये
टाटा मोटर्स ने साल के अंत में बंपर डिस्काउंट का ऑफर पेश किया है। कंपनी इस महीने 2024 मॉडल का...