कोटा. सुल्तानपुर सीएचसी में भी सीबी-नाट मशीन से टीबी रोगियों की जांच हो सकेगी। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉक्टर एसएन मीणा की उपस्थिति में यहां मशीन लगाकर इसे चालू कर दिया गया है। इसको चलाने के लिए लेब के समस्त एलटी को एसटीएलएस पवन शर्मा, पुष्पेंद्रसिंह सोलंकी, एसटीएस उत्तम' गोस्वामी ने ट्रेनिंग दी है। सुल्तानपुर में यह जांच सुविधा चालू होने के बाद ब्लॉक के 171 गांवों के मरीज यहां जांच करवाकर उपचार शुरू करवा सकते हैं। सीबी-नाट मशीन एयर कूल्ड है, इसके साथ ही यह मशीन एडवांस नॉन पावर कट है। बीसीएमओ डॉक्टर राजेश सामर ने बताया कि ये मशीन यहां लगने पर अब टीबी रोगियों की जांच का दायरा बढ़ जाएगा। सीएचसी प्रभारी डॉक्टर श्याम मालव ने बताया कि इस प्रकार की जांच में 3 से 4 हजार रुपए का खर्च आता है। जांच खर्च अधिक होने के कारण टीबी रोगी जांच नहीं करवा पाते थे। सीबी-नाट मशीन लगने के बाद अब टीबी के मरीजों को कोटा नहीं जाना पड़ेगा। इस मशीन से टीबी रोग का पता लगाने के साथ ही ड्रग सेंस्टेविटी का भी पता चल जाएगा। मशीन संचालित करने की लैब प्रभारी मुकेश कराड़, रघुवीर मालव, बुद्धिप्रकाश ने ट्रेनिंग ली है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
માલધારી સમાજ દ્વારા આજે ૨૧મીએ દૂધ હડતાળથી અનેક લોકો દૂધ વગર અટવાયા
રાજ્યમાં માલધારી સમાજ દ્વારા સરકાર સામે આંદોલનના ભાગરૂપે ગાંધીનગરના શેરથામાં રવિવારે યોજાયેલા...
વૃક્ષારોપણ કાર્યક્રમ
આજરોજ અમદાવાદ કાલુપુર વિસ્તાર મા આવેલ શ્રી વિદ્યા એજ્યુકેશન એકેડેમી મા માનનીય વડાપ્રધાન...
अवैध विस्फोटक सामग्री के 07 गुल्ले प्रत्येक का वजन 2.78 KG., 13 वायर मय फ्युज तार डेटोनेटर के जप्त परिवहन मे प्रयुक्त एक पीक-अप कार जप्त
जिला पुलिस अधीक्षक बून्दी राजेन्द्र कुमार मीणा आई.पी.एस. ने बताया की थानाधिकारी पुलिस थाना डाबी...
PM Modi Speech: Maharashtra के Nanded में गरजे पीएम मोदी, पहले चरण के मतदान पर किया बड़ा दावा
PM Modi Speech: Maharashtra के Nanded में गरजे पीएम मोदी, पहले चरण के मतदान पर किया बड़ा दावा
CWG 2022: Boxing में India ने किया मेडल पक्का, Amit Panghal की शानदार जीत | *Sports
CWG 2022: Boxing में India ने किया मेडल पक्का, Amit Panghal की शानदार जीत | Sports