कोटा. ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर की अनुशंसा पर सांगोद विधानसभा क्षेत्र में 24 माध्यमिक और प्राथमिक विद्यालयों में 9.75 करोड़ से अधिक की राशि के कार्य स्वीकृत हुए हैं। ऊर्जा मंत्री के निजी सहायक राजेंद्र नागर ने बताया कि इन स्कूलों में 69 कमरों के निर्माण, मरम्मत के अलावा पेयजल के कार्य स्वीकृत किए गए हैं। राजस्थान परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा एवं आयुक्त स्कूल शिक्षा राजस्थान की ओर से कार्यों को लेकर निविदा भी जारी कर दी गई है।उन्होंने बताया कि बालिका माध्यमिक स्कूल धुलेट में 16 लाख से अधिक की राशि से चार कमरों का निर्माण कार्य कराया जाएगा। साथ ही 29 लाख से अधिक की राशि से बालिका माध्यमिक विद्यालय दीगोद में, 41.34 लाख रुपए की राशि से बालिका माध्यमिक विद्यालय रेलगांव और बालिका माध्यमिक विद्यालय निमोदा हरिजी में कक्षा कक्षों का निर्माण कार्य होगा। माध्यमिक विद्यालय आमली झाड़ में 4 करोड़ 12 लाख रुपए की लागत से कक्षा कक्षों का निर्माण कार्य किया जाएगा। नालोदी में 44.62 लाख रुपए की लागत से 8 कमरों का निर्माण कराया जाएगा। माध्यमिक विद्यालय सांगोद में 53 लाख, माध्यमिक स्कूल खड़िया में 34.69 लाख, खजूरी में 9.93 लाख, झालरी में 29.33 लाख, किशनपुरा में 16.16 लाख , हींगी में 29. 33 लाख रुपए की लागत से निर्माण कार्य किया जाएगा। पोलाई कलां और चौमा मालियान में 16.16 लाख, रेलगांव में 29.33 लाख, कोटसुआं में 40.04 लाख, कंवरपुरा में 29.33 लाख, लोड़ाहेड़ा में 29.86 लाख रुपए की लागत से कक्षाकक्षों का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही, माध्यमिक स्कूल धूलेट में 7.84 लाख, रामनगर कनवास में 27. 60 लाख, सावनभादो में 7.84 लाख, मुंडला स्कूल में 11.84 लाख रुपए की लागत से स्कूल मरम्मत का कार्य कराया जाएगा। वहीं प्राथमिक स्कूल कासमपुरा और प्राथमिक स्कूल जियाखेड़ी में 5.51 लाख रुपए की लागत से पेयजल के कार्य होंगे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
જસદણ ભવ્ય લોકડાયરો નું આયોજન કરવામાં આવ્યું
જસદણમાં યોજાશે ભવ્ય લોક ડાયરો
જસદણમાં ભવ્ય લોક ડાયરો યોજાશે જેમાં ગૌશાળા લાભાર્થે...
World Cup 2023: Team India ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनी विश्व की पहली टीम | वनइंडिया हिंदी
World Cup 2023: Team India ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनी विश्व की पहली टीम | वनइंडिया हिंदी
મુંગા પશુઓ માં રસીકરણ ની માંગ કરતા રાજુલા તાલુકા ના અડીખમ અને નિષ્ઠાવાન આગેવાન ભાઇશ્રી કનુભાઈ દુધરેજીયા.
શ્રી દુધરેજીયા દ્ધારા રાજુલાના પ્રાત અધીકારીશ્રી ને મુંગા પશુઓમાં રસીકરણ કરવા નીમાંગ કરતા...
Trailer for the stirring new drama Mrs. Chatterjee Vs. Norway, in which Rani Mukerji confronts a country on behalf of her children. - Newzdaddy
After a long absence, Rani Mukerji is returning with the play Mrs. Chatterjee Vs. Norway. She...