पीएम नरेंद्र मोदी को देश की सत्ता से हटाने के लिए कांग्रेस और अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी एक साथ आए थे। दिल्ली में दोनों दलों ने साथ लड़ा फिर भी परिणाम में कोई परिवर्तन नहीं आया। अरविंद केजरीवाल जब दिल्ली आबकारी नीति घोटाला में जेल गए तो उस वक्त कांग्रेस के सभी बड़े नेताओं ने पीएम मोदी पर एक साथ हमला बोला। उस वक्त तक तो ऐसा लग रहा था कि अब दोनों दलों में सहमति बन गयी है जो आने वाले विधानसभा तक जरुर चलेगी। लेकिन इसी बीच खबर आ रही है कि कांग्रेस ने दिल्ली और हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन करने से इनकार कर दिया है। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व में शामिल नेता ने साफ कर दिया है दिल्ली और हरियाणा के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन की कोई गुंजाइश नहीं है। राहुल गांधी के बेहद करीबी माने जाने वाले पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश से जब पत्रकार ने पूछा कि क्या दिल्ली और हरियाणा में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन होगा तो उन्होंने कहा, ‘कोई गुंजाइश नहीं है।’ रमेश ने आगे यह भी कहा कि जिन राज्यों में कांग्रेस और सहयोगी दलों के नेता चाहेंगे वहां यह गठबंधन बरकरार रहेगा। बता दें कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों इंडिया अलायन्स के घटक हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में दोनों दलों ने दिल्ली एवं हरियाणा में मिलकर चुनाव लड़ा था, लेकिन पंजाब में दोनों अलग अलग मैदान में उतरे थे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
મહુવા નજીક ભાવનગર હાઈવે પર કાર અને ટેન્કર વચ્ચે અકસ્માતમાં કાર સળગી ઉઠતા 1 વ્યક્તિનું ઘટના સ્થળે મોત
મહુવા નજીક ભાવનગર હાઈવે પર કાર અને ટેન્કર વચ્ચે અકસ્માતમાં કાર સળગી ઉઠતા 1 વ્યક્તિનું ઘટના સ્થળે મોત
ઉપરાષ્ટ્રપતિ વેંકૈયા નાયડુનું મણીયારાના તાલ સાથે કીર્તિ મંદિર ખાતે સ્વાગત કરાયું
ઉપરાષ્ટ્રપતિ વેંકૈયા નાયડુનું મણીયારાના તાલ સાથે કીર્તિ મંદિર ખાતે સ્વાગત કરાયું
मुंबई बँक बोगस मजूर संचालक प्रकरणी आम् आदमी पक्षाचे सचिव धनंजय शिंदे यांनी घेतली विधान परिषद विरोधी पक्षनेते अंबादास दानवे यांची भेट
मुंबई :- (दीपक परेराव)मुंबई बँक मजूर प्रवर्गातून मुंबई भाजप उपाध्यक्ष तसेच १० वर्षे नगरसेवक...
Jio यूजर्स की हुई मौज! 200 रुपये से भी कम में कंपनी ने लॉन्च कर दिया एक नया रिचार्ज प्लान
मोबाइल रिचार्ज प्लान की कीमतें बढ़ने के बाद अगर आपने भी अपनी डेटा की जरूरतों को कम करना शुरू कर...
পথ দুৰ্ঘটনাত আঘাতপ্ৰাপ্ত হৈ বৃদ্ধৰ মৃত্যু
পথ দুৰ্ঘটনাত আঘাতপ্ৰাপ্ত হৈ বৃদ্ধৰ মৃত্যু