झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने एक बार फिर सीएम पद की शपथ ले ली है. झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने राजभवन में हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. हेमंत सोरेन तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बने हैं. बुधवार को चंपई सोरेने ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था. बता दें कि हाल ही में जमीन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में उन्हें हाई कोर्ट ने जमानत दे थी. उसके बाद बुधवार को इंडिया गठबंधन की बैठक में चंपई सोरेन की जगह हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री बनाने पर सहमति बनी.इसके बाद हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया. वहीं राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने हेमंत सोरेन को राज्य में सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया. हेमंत सोरेन की अगुवाई में गए शिष्टमंडल में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल नेता सत्यानंद भोक्ता तथा विधायक विनोद सिंह शामिल रहे. इससे पहले, सत्तारूढ़ गठबंधन के नेताओं और विधायकों ने यहां चंपई सोरेन के आवास पर एक बैठक में सर्वसम्मति से हेमंत सोरेन को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) विधायक दल का नेता चुना. वहीं चंपई सोरेन ने इस्तीफा देते हुए कहा था कि वह अपनी स्वेच्छा से मुख्यमंत्री पद से रिजाइन कर रहे हैं.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Aimim ના શહેર પ્રમુખ યાકુબ બાપુ બુખારી એ સાબીરભાઈ કાબલીવાળા સાથે શુભેચ્છક મુલાકાત કરી.
દેવભૂમિદ્વારકા જિલ્લાના જામ ખંભાળીયા શહેર પ્રમુખ યાકુબ બાપુ બુખારી તેમજ જામનગરના સદ્દામ ભાઈ ખીરા...
महाशिवरात्रि 26को,रोहा में निकलेगी देवों के देव महादेव की बारात(शोभायात्रा)।
आगामी 26फरवरी को महाशिवरात्रि, रोहा हिंदुस्तानी शिव मंदिर संचालन समिति के तत्वावधान में...
जेव्हा सशाला येते पोहण्याची लहर
जेव्हा सशाला येते पोहण्याची लहर
भारत में कैसे हुई Income Tax की शुरुआत, ITR फाइल करने तक किस तरह डिजिटल हुई पूरी प्रक्रिया
नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। आज के दौर में इनकम टैक्स भरना काफी आसान हो गया है। आप अपने लैपटॉप...
ડીસામાં તાપમાનનો પારો ગગડ્યો : લઘુત્તમ તાપમાન 11.3 ડિગ્રી નોંધાયું
ઉત્તર ભારતમાં ભારે હિમવર્ષાને પગલે ડીસા સહિત સમગ્ર બનાસકાંઠા જિલ્લામાં પણ તાપમાનનો પારો ગગડ્યો...