केंद्र सरकार इस माह पेश होने वाले बजट में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण पर मिलने वाली सब्सिडी को 50 फीसदी तक बढ़ाने की योजना बना रही है। ग्रामीण आवास योजना के लिए सब्सिडी की राशि को 32,000 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 55,000 करोड़ रुपए करने की तैयारी में है। सरकार ग्रा मीण इलाकों के विकास पर खर्च बढ़ाने की भी योजना बना रही है, जिसके अंतर्गत गांव की सडक़ों और उन युवाओं के लिए रोजगार कार्यक्रम शामिल हैं जो खेती के अलावा अन्य क्षेत्रों में कम मौकों की वजह से खेती पर ही निर्भर हैं। अगर इसे मंजूरी मिल जाती है, तो यह 2016 में शुरू हुए ग्रामीण आवास कार्यक्रम पर केंद्र के सालाना खर्च में अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी होगी। बजट में गरीबों के लिए 2 करोड़ ग्रामीण घर बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा अगले कुछ वर्षों में 4 लाख करोड़ रुपए तक आवंटित किए जाने की उम्मीद है, जिसमें केंद्र सरकार का योगदान लगभग 2.63 लाख करोड़ रुपए होगा। सत्ता संभालने के कुछ समय बाद मोदी सरकार ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में 3 करोड़ घर बनाने में मदद करने की योजना की घोषणा की है। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने प्रति घर के लिए सरकारी सहायता राशि बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है। पहले यह राशि 1.2 लाख रुपए थी, जिसे अब बढ़ाकर लगभग 2 लाख रुपए करने का सुझाव दिया गया है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
પાવીજેતપુરમાં રખડતા ઢોરના ત્રાસથી જનતા ત્રાહિમામ
પાવીજેતપુરમાં રખડતા ઢોરના ત્રાસથી જનતા ત્રાહિમામ
...
नवागत ककरहटी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक जी एस बाजपेयी ने किया पद ग्रहण
नवागत ककरहटी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक जी एस बाजपेयी ने किया पद ग्रहण
ककरहटी चौकी प्रभारी...
राशन कोटे की दुकान का चयन कोरम के अभाव में नहीं हुआ।
राशन कोटे की दुकान का चयन कोरम के अभाव में नहीं हुआ।
जनपद जौनपुर तहसील केराकत विकास खंड...
पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों में भूमिका निभाकर आने वाली पीढ़ी को दें स्वच्छ पर्यावरण की सौगात - ऊर्जा राज्यमंत्री
डाबी में एक पेड नाम के नाम अभियान, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाभियान, हरियालो राजस्थान के तहत...
Petrol - Diesel Price in India : फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल। Petrol Pump। Oil Price
Petrol - Diesel Price in India : फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल। Petrol Pump। Oil Price