विधानसभा में दूसरे दिन भी जमकर हंगामा देखने को मिला। सुबह 11 बजे विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के डीएनए वाले बयान पर हंगामा हुआ। वहीं, मंत्री दिलावर द्वारा कांग्रेस को हिंदुओं की दुश्मन बताने पर विपक्ष भड़क गया। जबरदस्त हंगामा करने के बाद कांग्रेस विधायकों ने राजस्थान विधानसभा से वॉक आउट कर दिया है। विपक्ष के हंगामे व नारेबाजी के चलते सदन की कार्यवाही आधा घंटे के लिए स्थगित करनी पड़ी। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के डीएनए वाले बयान का मुद्दा उठाना चाहा। लेकिन, स्पीकर वासुदेव देवनानी ने परमिशन नहीं दी। इसके बाद प्रश्नकाल की कार्यवाही शुरू हुई। जैसे ही शिक्षा मंत्री मदन दिलावर सवाल का जवाब देने के लिए खड़े हुए तो विपक्ष ने नारेबाजी शुरू कर दी और डीएनए वाले बयान का विरोध करते हुए मदन दिलावर के इस्तीफे की मांग की। प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष के हंगामे पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर बुरी तरह भड़क गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हिंदुओं की दुश्मन हैं। ये हिंदुओं को हिंसक मानते हैं, हत्यारा मानते हैं। कांग्रेस के ये लोग राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल होते हैं। ये आदिवासी के दुश्मन हैं और हिंदू को हिंदू नहीं मानते हैं। बता दें कि मंत्री दिलावर दो बार सवालों का जवाब देने के लिए खड़े हुए। लेकिन, विपक्ष ने उनका जवाब सुनने की जगह जमकर नारेबाजी की।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
सुल्तानपुर में मुस्लिम समाज ने निकाला अलम का जुलूस
सुल्तानपुर. नगर में रविवार को अलम का जुलूस निकाला गया।जिसमे बड़ी संख्या में आशिकान ए हुसैन...
બ્રહ્મ કુમારી પરિવાર શિનોર શાખા દ્વારા દીપાવલી મહોત્સવની ભવ્ય ઉજવણી2022 | Spark Today News
બ્રહ્મ કુમારી પરિવાર શિનોર શાખા દ્વારા દીપાવલી મહોત્સવની ભવ્ય ઉજવણી2022 | Spark Today News
William Shakespeare Death Anniversary 2023: विलियम शेक्सपियर
एक मशहूर कहावत है कि हमारी किस्मत सितारे नहीं, बल्कि हम खुद बनाते हैं। ये कहावत अंग्रेजी के महान...
पड़ोसी गाँव के सरपंच और दो शिक्षकों की दबंगई
पड़ोसी गाँव के सरपंच और दो शिक्षकों की दबंगई