लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी हाथरस जाकर भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से मुलाकात करेंगे। यह जानकारी पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने दी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी खुद हाथरस जाकर भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना देंगे। वेणुगोपाल ने कहा, ‘यह दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना थी, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। अब लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने घटनास्थल पर जाकर पीड़ितों के परिजनों से मुलाकात करने की योजना बनाई है।’ इससे पहले, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ घटनास्थल पर गए थे। उन्होंने पीड़ितों और जान गंवाने वाले परिजनों से भी मुलाकात की थी और उन्हें आश्वासन दिया था कि इस हादसे के जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। इसके अलावा, सीएम योगी की ओर से भगदड़ में जान गंवाने वाले परिजनों को दो लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया गया है। वहीं, उन्होंने इस हादसे के संबंध में अधिकारियों को फौरन तलब कर उच्चस्तरीय जांच के निर्देश दिए और दो टूक कहा कि जांच में किसी भी प्रकार की कोताही ना बरती जाए।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
बड़े भाई की बारात जाने से पहले छोटे की उठी अर्थी: अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत, घर में पसरा मातम
बड़े भाई की बारात जाने से पहले छोटे की उठी अर्थी: अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत, घर में पसरा...
ડીસા વીધાનસભાં ચૂંટણીમાં ઝેરડા ખાતે જીગનેશ મેવાણીની સભામાં માનવ મહેરામણ ઊમટી પડ્યુ. કોંગ્રેસના ઉમેદવાર સંજય ગોવાભાઇ દેસાઇ ને મળી રહ્યો છે સારો આવકાર.
સમગ્ર રાજ્યમા ઠંડીએ જમાવટ કરી છે ત્યારે ગુજારતા વિધાનસભાની ચુંટણીનો માહોલ ગર્માયો છે. તથા તમામ...
केंद्रीय उपसचिव चतुर्वेदी यांनी जलसिंचन विभागाचा जिल्हाधिकारी कार्यालयात घेतला आढावा@india report
केंद्रीय उपसचिव चतुर्वेदी यांनी जलसिंचन विभागाचा जिल्हाधिकारी कार्यालयात घेतला आढावा@india report
मारूति की इस कार में मिलता है 34 किमी तक का माइलेज, सिर्फ 5.37 लाख रुपये से शुरू होती है कीमत
Maruti Suzuki Celerio मारुति सुजुकी सेलेरियो के नए मॉडल को भारतीय बाजार में 1 अप्रैल 2023 को...
ચોરી પર સીના જોરી : વીજ ચેકીંગ કરતી વીજ કંપનીની ટીમ ઉપર હુમલો !
ખંભાત તાલુકાના રોહિણી મુકામે વીજ ચેકીંગમાં ગયેલા પેટલાદ વિભાગીય કચેરીના વિજિલન્સ ખાતાના જુનિયર...