राजस्थान में बुधवार से विधानसभा में बजट सत्र शुरू होने जा रहा है। भजनलाल सरकार 10 जुलाई को बजट पेश करेगी। राजस्थान में करीब 20 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब राज्य का बजट केंद्र सरकार के बजट से पहले आएगा। इसे लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना भी साधा था। उन्होंने इस मामले में सरकार को नौसिखिया तक कह दिया। मीडिया से बातचीत में जूली ने कहा कि भजनलाल सरकार बजट तो लेकर आ रही है, लेकिन किस प्रकार का बजट रहेगा और उसमें क्या रहेगा, यह बड़ा सवाल उठता है। अब प्रेमचंद्र बैरवा ने कहा है कि राजस्थान देशभर में एक नया इतिहास रचने को तैयार है। उपमुख्यमंत्री व परिवहन एवं सड़क सुरक्षा मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि राजस्थान देश का पहला राज्य है जहां योजनाबद्ध तरीके से सड़क सुरक्षा के लिए आगामी 10 वर्षों के लिए एक्शन प्लान तैयार किया जा रहा है। इसके तहत आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रावधानों के प्रति जागरूक कर और सड़क सुरक्षा नियमों की पालना में व्यावहारिक परिवर्तन लाने की दिशा में काम किया जाएगा। इसका लक्ष्य प्रदेश में 2030 तक सड़क हादसों में लगभग पचास प्रतिशत की कमी लाना रखा गया है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Titan Q3 Results Big Impact | अच्छे आंकड़ों के बाद Stock आ गया है Radar पर,तुरंत कर लें Buy?|Business
Titan Q3 Results Big Impact | अच्छे आंकड़ों के बाद Stock आ गया है Radar पर,तुरंत कर लें Buy?|Business
નેશનલ પ્રેસ એસોસિએશન દ્વારા મેહુલ ભાઈ બોઘરાંના સમર્થન
નેશનલ પ્રેસ એસોસિએશન દ્વારા મેહુલ ભાઈ બોઘરાંના સમર્થન
કવિતાબેન સાધુ આમ આદમી પાર્ટીમાંથી કોંગ્રેસ પાર્ટીમાંજોડાયા
કવિતાબેન સાધુ આમ આદમી પાર્ટીમાંથી કોંગ્રેસ પાર્ટીમાંજોડાયા
Superfast Top 100 News: देखिए 100 शहर 100 खबर | Nonstop 100 | Superfast News | Punjab | CM Kejriwal
Superfast Top 100 News: देखिए 100 शहर 100 खबर | Nonstop 100 | Superfast News | Punjab | CM Kejriwal
ડીસા માં સ્થાનિકો દવરા લંપી ગસ્ત ગાયો માટે બનાવ્યા લાડુ..
ડીસા શહેર ના વોર્ડ નબર પાંચ ના સ્થાનિકો દવરા ચાલી રહેલ લંપી વાયરસ થી બીમાર પશુઓ માટે આયુર્વેદિક...