जयपुर में बुधवार देर शाम तेज हवा के साथ जमकर बारिश हुई. शहर के राजापार्क, चांदपोल, टोंक रोड, मुरलीपुरा सहित कई इलाकों में बारिश के चलते जलभराव हो गया. इससे लोगों को वाहन निकालने में काफी परेशानी हुई. शहर की कई कच्ची बस्तियों में घुटनों तक पानी भर गया जिससे लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. भारी बरसात को देखते हुए सिविल डिफेंस की रेस्क्यू टीम को अलर्ट मोड पर रखा गया है. जयपुर में सीकर रोड पर भवानी निकेतन कॉलेज के सामने तेज बारिश से इतना पानी भर गया कि उसमें सड़क पर खड़ी गाड़ियां डूबने लगीं. वहीं लालकोठी सब्जी मंडी के पास भी सड़क पर पानी भर गया जिससे लोगों का वहां से गुजरना मुश्किल हो गया. भारी बरसात का कहर जयपुर जंक्शन पर भी देखने को मिला. यहां पर पटरियां पानी में डूब गईं. इतना ही नहीं, कुछ देर के लिए तो पटरियां नजर आनी ही बंद हो गई थी. इधर, मालवीय नगर अंडरपास में भी डेढ़ से दो फीट तक पानी भर गया. इस दौरान अंडरपास से गुजर रहा एक टेम्पो पानी में फंस गया जिसके बाद उसमें बैठी सवारियां टेम्पो की छत पर चढ़ गईं. जयपुर के अलावा बहरोड़ में भी जमकर बारिश हुई. इस दौरान टिन शेड के नीचे मोबाइल पर बात कर रही युवती पर बिजली गिर गई. इस हादसे में युवती बुरी तरह झुलस गई है. बिजली गिरने के बाद युवती के कान से खून बहने लगा और चेहरा झुलस गया. युवती के परिजन उसे बहरोड़ जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से उसे अलवर के जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
રાધનપુર : ગુજરાત સરકાર દ્વારા કેન્ટીન ચાલુ કરાઈ | SatyaNirbhay News Channel
રાધનપુર : ગુજરાત સરકાર દ્વારા કેન્ટીન ચાલુ કરાઈ | SatyaNirbhay News Channel
দেৰগাঁৱস্থিত আৰক্ষী প্ৰশিক্ষণ মহাবিদ্যালয়ত UB Constable প্ৰশিক্ষার্থী সকলৰ সৈতে মত বিনিময় অনুষ্ঠানত অংশ গ্ৰহণ কৰিলে হিমা দাসে
Slug:-- Hema Das at Dergaon PTC Stadium.
Date- 31/08/22
দেৰগাঁও আৰক্ষী প্ৰশিক্ষণ...
Breaking News: दिल्ली विधानसभा सचिव को गृह मंत्रालय ने किया सस्पेंड, फ्लाईओवर में गड़बड़ी का आरोप
Breaking News: दिल्ली विधानसभा सचिव को गृह मंत्रालय ने किया सस्पेंड, फ्लाईओवर में गड़बड़ी का आरोप
મહુવા સિંધી સમાજ દ્વારા જુલેલાલ મંદિર ખાતે ચાલીસા વ્રતની ભવ્ય ઉજવણી કરાઈ
મહુવા સિંધી સમાજ દ્વારા જુલેલાલ મંદિર ખાતે ચાલીસા વ્રતની ભવ્ય ઉજવણી કરાઈ