कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हिन्दुओं पर दिए गए बयान का विरोध संसद से लेकर राजस्थान विधानसभा तक देखने को मिल रहा है. इस बीच बुधवार को राजस्थान विधानसभा में अजीब नजारा देखने को मिला. सत्र की शुरुआत के साथ ही बीजेपी विधायक जितेंद्र गोठवाल ने अनूठे तरीके से राहुल गाधी के बयान का विरोध जताया. खंडार विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक अपने कुर्ते पर ही राहुल गांधी के बयान का जिक्र कर सीधे विधानसभा के पटल पर पहुंच गए, जिन्हें कांग्रेस के नेता भी देखते रह गए. विधायक जितेंद्र गोठवाल ने कहा कि "देश के सबसे बड़े लोकतंत्र के मंदिर संसद में राहुल गांधी ने जिन शब्दों का हिंदू धर्म के लिए उपयोग किया वो निंदनीय है. इसलिए पूरी कांग्रेस पार्टी को इस पर माफ़ी मांगनी चाहिए. उन्हें अहसास दिलाने के लिए मैंने यह कुर्ता पहना है. जितेंद्र गोठवाल ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि सिर्फ एक धर्म विशेष के वोट बैंक को साधने के लिए उन्होंने पूरे हिंदू समाज को हिंसक कहा. यदि राहुल गांधी माफी नहीं मांगेगे तो लोग सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करते हुए नजर आएंगे. गोठवाल ने कहा कि पार्टी के साथ धर्म को नहीं जोड़ना चाहिए. जो देश और समाज से प्रेम करता है वो लोग भाजपा के साथ जुड़े हुए है. लेकिन सभी हिन्दुओं के बारे में अपशब्द उपयोग में लेना गलत है. सोमवार को राहुल गांधी ने लोकसभा में बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा था, "हिन्दू हिंसक नहीं होता, लेकिन बीजेपी हिंसा की राजनीति करती है, ये लोग हिन्दू नहीं हो सकते." राहुल के इस बयान पर बीजेपी भड़क गई और बयान को हिंदू विरोधी बताया, जिसके चलते सदन हंगामेदार रहा.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Mahindra XUV 3XO की कल से शुरू होगी बुकिंग, 21 हजार देकर ऐसे पक्की करें डिलीवरी डेट
Mahindra XUV3X0 के लिए बुकिंग डीलरशिप पर शुरू हो गई है महिंद्रा 15 मई से आधिकारिक तौर पर एक्सयूवी...
તારક મહેતા કા ઉલ્ટા ચશ્મા ફેમ બબીતા વડોદરા ના કારેલીબાગનવશક્તિ ગરબા મહોત્સવમાં ઉપસ્થિત રહ્યા
તારક મહેતા કા ઉલ્ટા ચશ્મા ફેમ બબીતા વડોદરા ના કારેલીબાગનવશક્તિ ગરબા મહોત્સવમાં ઉપસ્થિત રહ્યા
जिला कलक्टर ने किया सड़को का निरीक्षण
बाड़मेर. जिला कलक्टर टीना डाबी ने सोमवार को सार्वजनिक निर्माण विभाग,नगर परिषद एवं राष्ट्रीय...
पोर्नोग्राफी मामले में शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा के घर छापा:कपल के दफ्तर भी पहुंची ED, 2021 में इसी मामले में गिरफ्तार हुए थे एक्ट्रेस के पति
राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के घर पोर्नोग्राफी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह...