लोकसभा में राहुल गांधी के हिंदुओं को लेकर दिए गए बयान के बाद कुछ लोगों ने अहमदाबाद में कांग्रेस दफ्तर पर हमला कर दिया। वहीं, अब इस घटना को लेकर राहुल गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा हिंसक हमला भाजपा और संघ परिवार के बारे में मेरी बात को और पुख्ता करता है।बता दें कि लोकसभा में हिंदूओं को लेकर दिए गए राहुल गांधी के बयान से नाराज बजरंग दल और बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस दफ्तर पर धावा बोल दिया था। इसके बाद 2 जुलाई की शाम को कांग्रेस कार्यालय के बाहर बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पहुंच गए थे। घटना के बाद एक तरफ जहां कांग्रेस के नेताओं ने इस घटना को कायरतापूर्ण बताते हुए बीजेपी क हमला बोला था तो वहीं, इसके बाद दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प की घटना पत्थरबाजी में बदल गई थी। पुलिस की मौजूदगी में पत्थरबाजी होने पर कांग्रेस के नेताओं ने अहमदाबाद के पुलिस आयुक्त जी एस मलिक से मिलकर कार्रवाई की मांग की थी।कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अहमदाबाद में पार्टी दफ्तर पर हमले को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि गुजरात कांग्रेस कार्यालय पर हुआ कायरतापूर्ण और हिंसक हमला भाजपा और संघ परिवार के बारे में मेरी बात को और पुख्ता करता है। हिंसा और नफ़रत फैलाने वाले भाजपा के लोग हिंदू धर्म के मूल सिद्धांतों को नहीं समझते। गुजरात की जनता उनके झूठ के पार साफ देख सकती है और भाजपा सरकार को निर्णायक सबक सिखाएगी। मैं फिर से कह रहा हूं – INDIA गुजरात में जीतने वाला है। इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा में बतौर नेता विपक्ष गुजरात में जीत की हुंकार भरी थी।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
પાવીજેતપુર નગરમાં તેમજ ગ્રામ્ય વિસ્તારોમાં વિધાનસભાની ચૂંટણી અનુસંધાને સુરક્ષા દળોનું ફૂટ પેટ્રોલિંગ
વિધાનસભાની ચૂંટણીને ગણતરીના દિવસો બાકી રહ્યા છે ત્યારે પાવીજેતપુર નગર તેમજ તાલુકાના ગામડાઓમાં...
Upcoming south movie in 2024
Here are some of the upcoming South Indian movies releasing in 2024 that have generated a lot of...
शाहरुख को ट्रैक कर रहा था धमकी देने वाला आरोपी:परिवार की सिक्योरिटी से जुड़ी जानकारियां जुटाने में लगा था
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी फैजान खान रायपुर से गिरफ्तार...
ऑस्ट्रेलिया में बच्चों को सोशल मीडिया से दूर रखने के लिए सख्ती, ढाई अरब रुपये जुर्माने का प्रस्ताव
बच्चों की ऑनलाइन सेफ्टी को ध्यान में रखकर ऑस्ट्रेलिया की संसद में पेश किया गया। ये दुनिया में...
ट्रम्प ने चुनाव से पहले फिर मोदी की तारीफ की:बोले- मोदी टोटल किलर, बाहर से पिता जैसे दिखते हैं
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चुनाव से पहले एक बार फिर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र...