भारतीय बाजार में हर साल लाखों की संख्‍या में दो पहिया वाहनों की बिक्री होती है। इस सेगमेंट में कई कंपनियों की ओर से कई कुछ बेहतरीन वाहनों को ऑफर किया जाता है। June 2024 के दौरान Suzuki और Honda ने कितने वाहनों की बिक्री की है। बीता महीना दोनों कंपनियों के लिए कितना बेहतर रहा है। आइए जानते हैं।

भारत में हर महीने बड़ी संख्‍या में वाहनों की बिक्री होती है। इनमें सबसे ज्‍यादा बिक्री दो पहिया वाहन सेगमेंट में होती है। June 2024 में Suzuki Motorcycle और Honda ने कितने यूनिट्स दो पहिया वाहनों की बिक्री की है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं।

Honda के लिए कैसा रहा June 2024

भारत की प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माताओं में शामिल Honda Motorcycle and Scooter India ने June 2024 में 5.18 लाख यूनिट्स से ज्‍यादा वाहनों की बिक्री की है। कंपनी से मिली जानकारी के मुताबिक बीते महीने के दौरान कुल 518799 यूनिट्स दो पहिया वाहनों की बिक्री की गई है। जबकि पिछले साल कंपनी ने कुल 3.24 लाख यूनिट्स वाहनों की बिक्री की थी। कंपनी ने घरेलू बाजार में बीते महीने 36202 यूनिट्स वाहनों बिक्री की है। आंकड़ों के मुताबिक कंपनी को ईयर ऑन ईयर बेसिस पर घरेलू बाजार में 59 फीसदी और एक्‍सपोर्ट के मामले में 70 फीसदी की बढ़ोतरी हासिल हुई है।