आर्य उप प्रतिनिधि सभा कोटा संभाग के प्रधान पद पर अरविन्द पाण्डेय तथा महामंत्री पद पर एडवोकेट चंद्रमोहन कुशवाहा का मनोनयन किया गया। इस बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए सभा के मीडिया प्रभारी अग्निमित्र शास्त्री ने बताया कि आर्य उप प्रतिनिधि सभा के पूर्व प्रधान स्मृति शेष अर्जुन देव चड्ढ़ा के आकस्मिक देहवासन हो जाने कारण रिक्त चल रहे प्रधान पद पर अरविन्द पाण्डेय को संभागीय प्रधान मनोनीत किया गया। इसके साथ ही महामंत्री पद रिक्त के हो जाने पर वरिष्ठ मंत्री एडवोकेट चंद्रमोहन कुशवाहा का महामंत्री पद पर मनोनयन किया गया। शास्त्री ने बताया कि योग भवन विज्ञान नगर योग भवन में आर्य उप प्रतिनिधि सभा कोटा संभाग की कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई, बैठक में सर्व समिति से अरविन्द पाण्डेय को संभागीय प्रधान तथा वरिष्ठ मंत्री चंद्र मोहन कुशवाहा को संभागीय महामंत्री बनाया गया। इस अवसर पर आर्य उप प्रतिनिधि सभा की बैठक में कार्यकारिणी सदस्य सुमनबाला सक्सेना, कैलाश बाहेती, पी.सी मित्तल, सुदेश आहूजा, लालचंद आर्य, वैदिक विद्वान आचार्य शोभाराम आर्य, पंडित श्योराज वशिष्ठ, राकेश चडढ़ा, भेरूलाल शर्मा, किशन आर्य हरियाणा, आनंदीलाल कुशवाहा, यशवेंद्र सिंह डोड उपस्थित रहे। प्रधान मनोनीत किए जाने के उपरांत पाण्डेय ने उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आर्य उप प्रतिनिधि सभा द्वारा कोटा संभाग में पूर्व श्रृंखलाबद्ध रूप से संचालित किया जा रहे समाज सेवा व सहायता के सभी कार्यक्रम निरन्तर रूप से जारी रहेंगे और इनके माध्यम से आर्य समाज के वैदिक सिद्धांतों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का कार्य व्यापक योजना बनाकर के किया जाएगा। पाण्डेय को प्रधान व कुशवाहा को महामंत्री मनोनीत किए जाने पर आर्य समाज कोटा के सभी आर्य समाजों के पदाधिकारियों एवं आर्य जनों द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया व मनोनीत दोनों अधिकारियों को बधाई दी गई।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Union Budget 2024 Mahesh Patil's Multibagger Stock Picks|पिछले 2 महीने की तेजी का आगे भी दिखेगा असर?
Union Budget 2024 Mahesh Patil's Multibagger Stock Picks|पिछले 2 महीने की तेजी का आगे भी दिखेगा असर?
અગાઉ થયેલી બોલાચાલીનું મનદુ:ખ રાખી એક શખ્સને છરી તેમજ લાકડાના ધોકા વડે હુમલો
ચોટીલા તાલુકાના ડાકવડલા ગામે અગાઉ થયેલી બોલાચાલીનું મનદુ:ખ રાખી એક શખ્સને છરી તેમજ લાકડાના ધોકા...
Maharana Pratap के वंशज Lakshyaraj Singh अब क्या कर रहे हैं? (BBC Hindi)
Maharana Pratap के वंशज Lakshyaraj Singh अब क्या कर रहे हैं? (BBC Hindi)
অ’ এন জি চি, শিৱসাগৰৰ অন্তৰ্গত কেন্দ্ৰীয় বিদ্যালয় পৰিদৰ্শন জিলা আয়ুক্ত মৃদুল য়াদৱৰ
#শিৱসাগৰ কেন্দ্ৰীয় বিদ্যালয়ত NEET ৰ প্ৰস্তুতিমূলক ব্যৱস্থাপনা পৰিদৰ্শন জিলা আয়ুক্তৰ ৷ সমাগত ৩...