एक जुलाई यानी आज से देश में भारतीय दंड संहिता दंड प्रक्रिया संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम की जगह तीन नए कानून भारतीय न्याय संहिता भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम लागू हो गए हैं। जिसको लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष की तरह से प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने तीन नए आपराधिक कानूनों के लागू होने के बीच केंद्र सरकार की आलोचना की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, आईपीसी, सीआरपीसी और एविडेंस एक्ट की जगह लेने वाले तीन आपराधिक कानून आज से लागू हो गए हैं। 90-99 प्रतिशत तथाकथित नए कानून कट, कॉपी और पेस्ट है, जो मौजूदा तीन कानूनों में कुछ संशोधनों के साथ पूरा किया जा सकता था। लेकिन इसे एक बेकार प्रक्रिया में बदल दिया गया। हां, नए कानूनों में कुछ सुधार लाए गए हैं और हमने उनका स्वागत किया है। इन्हें संशोधन के रूप में पेश किया जा सकता था। चिदंबरम ने आगे लिखा, दूसरी ओर कई खराब प्रावधान भी हैं। कुछ बदलाव प्रथम दृष्टया असंवैधानिक हैं। जो सांसद स्थायी समिति के सदस्य थे, उन्होंने प्रावधानों पर विचार किया और तीनों विधेयकों पर विस्तृत असहमति नोट लिखे। सरकार ने असहमति पत्रों में आलोचनाओं का कोई खंडन नहीं किया या जवाब नहीं दिया तथा संसद में कोई सार्थक बहस नहीं की। कानून के विद्वानों, बार एसोसिएशनों, न्यायाधीशों और वकीलों ने कई लेखों और सेमिनारों में तीन नए कानूनों में गंभीर कमियों की ओर इशारा किया है। सरकार ने किसी के भी सवालों का जवाब देने की परवाह नहीं की।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
মৰঙিৰ ৰংবংত সকলোতে এতিয়া গৰু ছাগলীৰ দৰে বিচৰন বন্যহস্তীৰ।
মৰঙিৰ ৰংবংত সকলোতে এতিয়া গৰু ছাগলীৰ দৰে বিচৰন বন্যহস্তীৰ।১ নং ৰংবংৰ দৃশ্য এইয়া । বন্যহস্তীৰ এটা...
दारू विक्री बंद व्हावी यासाठी युवक चढला मोबाईल टावरवर, बघा नेमकं तिथं काय घडलं
#viralnews #maharashtrakhabar #newsmaharashtrakhabar #crimenews #policenews #rapenews #punenews...
Inter-faith centre would be set up In Guru Nanak Dev University soon: Chugh || Leads delegation to Union Education Minister for release of funds.
BJP national president Tarun Chugh today said that the inter-faith centre that was mooted by the...
सुल्ली डील्स एप बनाने के आरोपित ओंकारेश्वर ठाकुर की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट , दिल्ली और महाराष्ट्र सरकार को नोटिस जारी किया है
सुल्ली डील्स एप बनाने के आरोपित ओंकारेश्वर ठाकुर की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश,...
अमेरिका की आक्रामक शाही नीति का मिलकर करेंगे सामना! हवाना में क्यूबा के राष्ट्रपति से मिले इब्राहिम रईसी
हवाना, क्यूबा की राजधानी हवाना में ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी (Ebrahim...