एक जुलाई यानी आज से देश में भारतीय दंड संहिता दंड प्रक्रिया संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम की जगह तीन नए कानून भारतीय न्याय संहिता भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम लागू हो गए हैं। जिसको लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष की तरह से प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने तीन नए आपराधिक कानूनों के लागू होने के बीच केंद्र सरकार की आलोचना की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, आईपीसी, सीआरपीसी और एविडेंस एक्ट की जगह लेने वाले तीन आपराधिक कानून आज से लागू हो गए हैं। 90-99 प्रतिशत तथाकथित नए कानून कट, कॉपी और पेस्ट है, जो मौजूदा तीन कानूनों में कुछ संशोधनों के साथ पूरा किया जा सकता था। लेकिन इसे एक बेकार प्रक्रिया में बदल दिया गया। हां, नए कानूनों में कुछ सुधार लाए गए हैं और हमने उनका स्वागत किया है। इन्हें संशोधन के रूप में पेश किया जा सकता था। चिदंबरम ने आगे लिखा, दूसरी ओर कई खराब प्रावधान भी हैं। कुछ बदलाव प्रथम दृष्टया असंवैधानिक हैं। जो सांसद स्थायी समिति के सदस्य थे, उन्होंने प्रावधानों पर विचार किया और तीनों विधेयकों पर विस्तृत असहमति नोट लिखे। सरकार ने असहमति पत्रों में आलोचनाओं का कोई खंडन नहीं किया या जवाब नहीं दिया तथा संसद में कोई सार्थक बहस नहीं की। कानून के विद्वानों, बार एसोसिएशनों, न्यायाधीशों और वकीलों ने कई लेखों और सेमिनारों में तीन नए कानूनों में गंभीर कमियों की ओर इशारा किया है। सरकार ने किसी के भी सवालों का जवाब देने की परवाह नहीं की।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
બોટાદ: રાણપુર તલાટી મંત્રી સાથે સફાઈ કામદારે કરેલા અસભ્ય વર્તનના વિરોધ માં રાણપુર સજ્જડ બંધ રહ્યુ
બોટાદ: રાણપુર તલાટી મંત્રી સાથે સફાઈ કામદારે કરેલા અસભ્ય વર્તનના વિરોધ માં રાણપુર સજ્જડ બંધ રહ્યુ
PM मोदी के मैसुरु दौरे के दौरान खर्च 80 लाख रुपये का भुगतान करेगी कर्नाटक सरकार, ये है दिलचस्प मामला
बेंगलुरु। कर्नाटक के वन मंत्री ईश्वर खंड्रे ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...
ગુજરાત બંધ કોંગ્રેસના એલાનને પાટણ જિલ્લાનો બહુ સારો સહયોગ વ્યાપારીઓ દ્વારા દુકાનો રાખી બંધ
ગુજરાત બંધ કોંગ્રેસના એલાનને પાટણ જિલ્લાનો બહુ સારો સહયોગ વ્યાપારીઓ દ્વારા દુકાનો રાખી બંધ
Kisan Delhi March: किसानों के लिए Akhilesh का छलका दर्द,BJP को घेरते हुए कही ये बात| Farmer Protest
Kisan Delhi March: किसानों के लिए Akhilesh का छलका दर्द,BJP को घेरते हुए कही ये बात| Farmer Protest
वक्फ भूमि पर दावों से प्रभावित कर्नाटक के किसानों को बुलाएं JPC अध्यक्ष : BJP नेता तेजस्वी सूर्या
भारतीय जनता पार्टी के सांसद तेजस्वी सूर्या ने बुधवार को वक्फ संशोधन विधेयक पर संयुक्त संसदीय...