कोटा. कनवास क्षेत्र की ग्राम पंचायत हिंगोनिया के अधीन आने वाले बाछीहेड़ा गांव में सदानीरा रहने वाला तालाब पहली बारिश में लबालब हो गया है। इससे ग्रामीणों में खुशी झलक उठी है। यह तालाब करीब 25 वर्षों से बारह महीने पानी से भरा रहता आ रहा है। वर्तमान में तालाब के चारों तरफ की साफ सफाई, चार दीवार एवं गहराई आदि कार्य अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत करीब 10 लाख रुपए की लागत से ग्राम पंचायत द्वारा कार्य किया गया था। ग्रामीणों ने बताया कि तालाब का संपूर्ण कार्य होने,तालाब के चारों ओर गंदगी एवं जलकुंभी नहीं रहने से तालाब का पानी कांच की तरह दूर से चमकने लगा है तथा तालाब बारह माह सदानीरा रहेगा। गर्मियों में भी तालाब में पानी भरा रहेगा। तालाब में बारह माह पानी रहने से तालाब के आस पास के खेतों के कुएं, बावड़ी, हैंडपंप रिचार्ज होते रहेंगे। तालाब का पानी दिन रात टिल्लू पंप छोटी मोटर चलाकर तोड़ा गया और उसके पश्चात जेसीबी मशीन द्वारा तालाब की गहराई कर तथा ट्रैक्टर से समतल किया गया। तालाब की साफ सफाई एवं गहराई होने से तालाब की सुंदरता में निखार आ गया। बाछीहेडा गांव में तालाब पानी से लबालब होने से वर्तमान में बारिश में तालाब के चारों ओर दीवार पर पौधरोपण किया जाएगा तथा बारह माह पेड़ों की देखरेख एवं पानी पिलाई हेतु ग्रामीणों को जिमेदारी सौंपी जाएगी।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
সোণাৰিৰ বেঙেনাবাৰীত বিজেপিৰ সাংগঠনিক সভা সম্পন্ন
সোণাৰিৰ বেঙেনাবাৰীত বিজেপিৰ সাংগঠনিক সভা সম্পন্ন।
লোকসভা নিৰ্বাচনৰ বাবে মাজত এটা বছৰ আছে যদিও...
Grand Vitara Sales: मारुति ग्रैंड विटारा की बिक्री दो लाख पार, Strong Hybrid और CNG की बाजार में सबसे ज्यादा मांग
देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता मारुति सुजुकी की ओर से कई बेहतरीन कार और एसयूवी को ऑफर किया जाता...
Abdullahs, Muftis joined hands with Pak ISI to torture Kashmiri Pandits : Chugh
BJP national general secretary Tarun Chugh today blamed the Abdullah and Mufti families for the...
Sanjay Raut यांची भाजपच्या माघारीवर प्रतिक्रिया, Raj Thackeray यांच्यावर टीका| Devendra Fadnavis
Sanjay Raut यांची भाजपच्या माघारीवर प्रतिक्रिया, Raj Thackeray यांच्यावर टीका| Devendra Fadnavis