राजस्थान विधानसभा का सत्र 3 जुलाई से शुरू होगा। राजस्थान का बजट कब पेश होगा? तो इसके जवाब है कि प्रदेश सरकार का बजट दस जुलाई को पेश होगा। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शनिवार को इसके संकेत दिए। उन्होंने भाजपा कार्यालय में कहा कि बजट हर वर्ग के हित का होगा। काफी लम्बे समय बाद यह देखने को मिलेगा कि इस बार का बजट केन्द्र सरकार के बजट से पहले ही आ रहा है। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार बनी है, उम्मीद पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे। हमारे सीएम भजनलाल ने बड़ी—बड़ी घोषणाएं की है, उसे पूरा करने की कोशिश करेंगे। बजट में बहुत अच्छा काम हो रहा है। अक्सर हर बार केन्द्र सरकार का बजट पहले आता है और राज्य की सरकारें बाद में बजट पेश करती हैं। सूत्रों के अनुसार केन्द्र सरकार को बजट पास करवाने में ज्यादा समय नहीं लगता, जबकि राजस्थान सरकार को बजट पास करने के लिए कम से कम 12 से 14 दिन चाहिए। राज्य सरकार को 31 जुलाई तक बजट पास करवाना है। ऐसे में वित्तीय अनुमानों के आधार पर बजट दस जुलाई को ही पेश कर दिया जाएगा। राजस्थान की नई भजनलाल सरकार का यह पहला पूर्ण बजट 10 जुलाई को पेश होने जा रहा है। इसके लिए 3 जुलाई को सरकार ने विधानसभा सत्र बुलाने की मंजूरी राज्यपाल कलराज मिश्र से ले ली है। यह राजस्थान के 16वीं विधानसभा का दूसरा सत्र होगा। इससे पहले जनवरी में सरकार अंतरिम बजट पेश करने के लिए सत्र लाई थी। लेकिन अब यह पूर्ण बजट होगा, जिसमें सरकार बड़ी घोषणाएं कर सकेगी।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
गिव अप अभियान के तहत लोगों को किया जागरूक
जिला रसद अधिकारी ने हिंडोली उपखंड में ग्राम पंचायत सहसपुरिया और हिंडोली कस्बे की उचित मूल्य...
Subramanian Swamy Legal Notice to Akshay Kumar | Ram Setu Movie पर विवाद
Subramanian Swamy Legal Notice to Akshay Kumar | Ram Setu Movie पर विवाद
ಬೆಂಗಳೂರಿನ ಕೆಂಗೇರಿ ಸಮೀಪದ 'ಜ್ಞಾನಬೋಧಿನಿ ಪ್ರೌಢಶಾಲೆಯಲ್ಲಿ ಜನವರಿ 26ರಂದು "ಜಿ.ಬಿ.ಎಸ್ ಕಾಲ್ನಡಿಗೆ -2024" ಅಭಿಯಾನ ನಡೆಯಲಿದೆ.
ಜನವರಿ 23, 2024
ಬೆಂಗಳೂರಿನ ಕೆಂಗೇರಿ ಸಮೀಪದ 'ಜ್ಞಾನಬೋಧಿನಿ ಪ್ರೌಢಶಾಲೆಯಲ್ಲಿ ಜನವರಿ 26ರಂದು "ಜಿ.ಬಿ.ಎಸ್...
Durga Puja in Shillong||Dandia dance by Girls in Rilbong
The Durga Puja celebration have begun in Shillong.Today, a dandia dance was organised in Rilbong...