राजस्थान में 5 विधानसभा सीटों पर होने वाले उप-चुनाव के लिए भाजपा ने बैठक की. आज यानी 30 जून को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष CP जोशी ने 5 विधानसभा सीटों के उपचुनाव को झुंझुनू, दौसा, देवली उनियारा, खींवसर और चौरासी की सीट पर मंथन बैठक बुलाई. BJP दफ़्तर में स्थानीय नेताओं और पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग मंथन हुआ. बैठकों में इन सीटों पर लोकसभा में हार के कारणों पर चर्चा हुई. जीत के फ़ॉर्मूले पर पर भी मंथन किया गया. चौरासी विधानसभा सीट की बैठक में पूर्व सांसद कनक मल कटारा, सुशील कटारा और अन्य नेता मौजूद रहे. खींवसर विधानसभा सीट को लेकर ज्योति मिर्धा सहित स्थानीय पदाधिकारियों से फीडबैक लिया गया. बैठकों में ये तय किया गया है कि विधानसभा सीटों के उपचुनाव को लेकर सत्ता और संगठन के तालमेल के साथ बनी रणनीति के अनुसार काम किया जाए. स्थानीय स्तर से मिले फीडबैक के आधार पर ही टिकट वितरण किया जाए. इसके अलावा स्थानीय स्तर पर नाराज़ नेताओं को मनाने का काम हो. उप-चुनाव से पहले राजस्थान सरकार की योजनाओं का इन योजनाओं का प्रचार प्रसार हो. कैसे भाजपा के स्थानीय स्तर पर सभी नेता एकजुट होकर चुनाव की तैयारी में जुट जाएं. बैठक में CP जोशी के अलावा विजय राहटकर और अन्य पदाधिकारी शामिल हुए.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
महर्षि बालिनाथ जयंती पर आने के लिए शिक्षामंत्री व उर्जा मंत्री को दिया निमंत्रण
बैरवा विकास समिति कोटा के अध्यक्ष धनराज बैरवा की अगुवाई में पदाधिकारियों ने शिक्षा मंत्री मदन...
ગુજરાતઃ ‘ખાદીના દોરે તોડી ગુલામીની સાંકળો’, PM મોદીએ વધુમાં જણાવ્યું કે….
વડાપ્રધાન નરેન્દ્ર મોદીએ શનિવારે ગુજરાતની જનતાને વિશાળ અટલ પુલ અર્પણ કર્યો હતો. સાબરમતી નદી પર...
जगप्रसिद्ध अजिंठा लेणी येथे पर्यटकांची गर्दी.
जगप्रसिद्ध अजिंठा लेणी येथे पर्यटकांनी गर्दी पहावयास मिळाली.निसर्गाच्या सौंदर्याने नटलेले व...
নাগালেণ্ডৰ চুমুকডিমাত দ্বিতীয়টো ৰে'ল ষ্টেচন মুকলি
পাহাৰীয়া ৰাজ্য নাগালেণ্ডে আজি লাভ কৰিলে ৰাজ্যখনৰ দ্বিতীয়টো ৰেল ষ্টেচন। উত্তৰ পূৱ সীমান্ত ৰেলৱে...
TMC Protest in Delhi: देखें बड़ी खबरें सुपरफास्ट | Eknath Shinde Delhi | Land For Job Scam | Nanded
TMC Protest in Delhi: देखें बड़ी खबरें सुपरफास्ट | Eknath Shinde Delhi | Land For Job Scam | Nanded