कोटा. सांगोद में लक्ष्मीपुरा पनवाड़ मार्ग पर चलती बाइक पर असंतुलित होकर एक महिला सड़क पर गिर गई। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल मृतका की बेटी का प्राथमिक उपचार किया गया। वहीं मृतका की मां को सांगोद चिकित्सालय से कोटा रैफर किया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि किशनगंज निवासी तस्वीर बैरवा (26) अपने पति छोटूलाल एवं मां के साथ बाइक से कोटड़ी गांव में पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर दानवास गांव जा रहे थे। साथ में तस्वीर की एक साल की बेटी भी थी, जिसे वह गोद में लेकर बैठी हुई थी। रास्ते में बोरीना गांव के पास तस्वीर बैरवा अचानक चलती बाइक पर असंतुलित हो गई और सड़क पर सिर के बल गिर पड़ी। तस्वीर के साथ उसकी बेटी एवं मां भी गिर गए। हादसे में तस्वीर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी और मां गंभीरं रूप से घायल हो गईं। मौके से गुजर रहे राहगीरों ने 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। जिसके बाद घायलों को सांगोद अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने तस्वीर को मृत घोषित कर दिया। मृतका तस्वीर की बेटी, का प्राथमिक उपचार किया। वहीं मां को प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रैफर कर दिया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी ली।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
শিক্ষয়িত্ৰীক প্ৰহাৰৰ অভিযোগত ২২ গৰাকী ছাত্ৰক ৬ মাহৰ বাবে বহিষ্কাৰ মৰাণৰ জৱাহৰ নৱোদয়ৰ
শিক্ষয়িত্ৰীক প্ৰহাৰৰ অভিযোগত ২২ গৰাকী ছাত্ৰক ৬ মাহৰ বাবে বহিষ্কাৰ কৰিলে মৰাণৰ জৱাহৰ নৱোদয়
बीड बस स्थानकासमोर मटका अड्ड्यावर धाड; 13 जुगारी ताब्यात@india report
बीड बस स्थानकासमोर मटका अड्ड्यावर धाड; 13 जुगारी ताब्यात@india report
उधारी के पैसे मांगे तो किया जानलेवा हमला,गंभीर घायल को कराया एमबीएस अस्पताल में भर्ती
कोटा ग्रामीण के देवली मांझी थाना इलाके में उधारी के पैसे मांगने के बाद एक युवक पर गांव के ही...
Seven people arrested in connection with attack on Chariduar police station #newsupdate
Seven people arrested in connection with attack on Chariduar police station #newsupdate
ಬೆಂಗಳೂರಿನ ಗಾಂಧಿ ಭವನದಲ್ಲಿ 'ಶ್ರೀ ಡಿ. ದೇವರಾಜ ಅರಸು ಜಯಂತೋತ್ಸವ ನಡೆಯಿತು.
September 20, 2024
ಬೆಂಗಳೂರಿನ ಗಾಂಧಿ ಭವನದಲ್ಲಿ 'ಶ್ರೀ ಡಿ. ದೇವರಾಜ ಅರಸು ಜಯಂತೋತ್ಸವ ನಡೆಯಿತು.
ಈ...