लोकसभा चुनाव में जीत के बाद आज पहली बार ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 111वां एपिसोड आयोजित होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई सरकार के एजेंडे पर चर्चा कर सकते हैं। पीएम मोदी आज, 30 जून को गोड्डा के पोड़ैयाहाट प्रखंड के डांडे गांव की महिलाओं से मन की बात कार्यक्रम में संवाद करेंगे। प्रधानमंत्री उन महिलाओं के साथ बातचीत करेंगे जो गांव में रहकर कृषि उत्पाद के पारंपरिक साधनों की लौ दुनिया में बिखेर रही हैं। इस संवाद में ढेकी और जाता से खाद्य पदार्थों को तैयार कर उसका ई-कॉमर्स से व्यापार करने वाली 28 वर्षीय प्रेरणा मिश्रा और उनसे जुड़ी अंबिका उपाध्याय सहित 40 से अधिक ग्रामीण महिलाएं शामिल होंगी। दिल्ली के अलग-अलग जगहों पर भाजपा नेता मन की बात कार्यक्रम सुनेगें। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, वीरेंद्र सचदेवा, बांसुरी स्वराज कर्नाटक संघ सभागार में कार्यक्रम सुनेंगे।मन की बात को 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा 11 विदेशी भाषाओं में भी ब्रॉडकॉस्ट किया जाता है। इनमें चीनी, फ्रेंच, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तू, फारसी, दारी और स्वाहिली शामिल हैं। मन की बात की ब्रॉडकास्टिंग आकाशवाणी के 500 से अधिक ब्रॉडकास्टिंग सेंटर की ओर से किया जाता है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
इस विटामिन की कमी बन सकती है नींद न आने की वजह, इन फूड्स के करें इसकी कमी दूर
नींद की कमी कई वजहों से हो सकती है जिसमें विटामिन-बी12 की कमी भी शामिल है। इस विटामिन की कमी की...
G-20 Summit: भारत मंडपम पहुंचे France के राष्ट्रपति Emmanuel Macron, वन फैमिली सेशन में होंगे शामिल
G-20 Summit: भारत मंडपम पहुंचे France के राष्ट्रपति Emmanuel Macron, वन फैमिली सेशन में होंगे शामिल
ग्रेटर कोटा प्रेस क्लब की प्रथम आमसभा जोश और उमंग के साथ सम्पन्न, कई बडे प्रोजेक्ट लिए हाथ में
ग्रेटर कोटा प्रेस क्लब की प्रथम आमसभा उम्मेद क्लब नयापुरा में सम्पन्न हुई जिसमें पूर्व की गई...
ભાજપના ઉમેદવાર જગદિશ મકવાણાનું કોઠારીયા ગામ લોકો એ સ્વાગત કર્યું: ચૂંટણી સભામાં કમો જોડાયો
વઢવાણ વિધાનસભા સીટ પર ભાજપના ઉમેદવાર જગદિશ મકવાણાનું કોઠારીયા ગામ લોકો એ સ્વાગત કર્યું અને ભારતીય...
सोशल मीडियाच्या माध्यमातून डॉ.अंकुश गोतावळे यांची बदनामी केल्या बाबत गुन्हा दाखल
सोशल मीडियाच्या माध्यमातून डॉ.अंकुश गोतावळे यांची बदनामी केल्या बाबत गुन्हा दाखल