कोटा. सांगोद उपखंड क्षेत्र के मंडीता पंचायत के गुडला गांव में शुक्रवार शाम तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक 14 वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई और एक 18 वर्षीय युवक घायल हो गया। बिजली गिरने से विक्की मीणा (14) पुत्र रामभरोस मीणा की मौत हो गई है। वहीं घायल युवक ललित मीणा पुत्र गिरिराज को प्राथमिक उपचार के बाद अंता चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही हल्का पटवारी राकेश चौधरी और सांगोद सीआई हीरालाल पुनिया पुलिस जाप्ते के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। बिजली गिरने की घटना से गांव में दहशत फैल गई है। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के दौरान तेज आंधी चल रही थी और अचानक बिजली गिर गई। जिससे विक्की की मौत हो गई और ललित घायल हो गया।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Sachin Tendulkar And Vinod Kambli Reunion: सचिन तेंदुलकर को देख हुए भावुक विनोद कांबली | Aaj Tak
Sachin Tendulkar And Vinod Kambli Reunion: सचिन तेंदुलकर को देख हुए भावुक विनोद कांबली | Aaj Tak
વલભીપુર તાલુકા પંચાયત ખાતે ભારતીય જનતા પાર્ટી યુવા મોરચાની સંયુક્ત કારોબારી બેઠક યોજાઈ
વલભીપુર તાલુકા પંચાયત ખાતે ભારતીય જનતા પાર્ટી યુવા મોરચાની સંયુક્ત કારોબારી બેઠક યોજાઈ
ગતિશીલ ગુજરાત ની એસ ટી ને ધક્કા મારવા પડયા.. જામનગર શહેર માં ભરચક્ક વિસ્તાર માં એસ ટી બસ બની બિચારી.
ગતિશીલ ગુજરાત ની એસ ટી ને ધક્કા મારવા પડયા.. જામનગર શહેર માં ભરચક્ક વિસ્તાર માં એસ ટી બસ બની બિચારી.