लाखेरी - अडानी एसीसी सीमेंट उद्योग की शहर के गोबाड़ा वार्ड नंबर 21 के समीप स्थित एसीसी कॉलोनी में जगह जगह गंदगी के ढेर लगे हुए है। कॉलोनी में जगह जगह गंदगी के ढेर पड़े होने के कारण कॉलोनी वासियों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा वार्ड पार्षद महावीर गुर्जर ने बताया कि इस कॉलोनी में एसीसी सीमेंट उद्योग में कार्यरत अधिकारी, श्रमिक तथा अन्य मजदूर निवास करते हैं। कॉलोनी निवासियों ने बताया कि काफी लंबे समय से कॉलोनी में नियमित सफाई नहीं हो रही है। जिसके चलते कॉलोनी में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं। नालियों की कई वर्षो से सुध नहीं लेने की वजह से नालिया गंदगी से अटी पड़ी है वही कई जगहों पर गटर ऊपर के चेंबर टूटे हुए है। जिसकी उठने वाली दुर्गंध से कॉलोनी वासियों का जीना दुर्भर हो रहा है। अडानी एसीसी प्रबंधक के जिम्मेदार अधिकारियों के देखरेख के अभाव में कॉलोनी की साफ- सफाई व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है। वहीं इस मामले को लेकर एसीसी प्रबंध के अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद भी नियमित सफाई नहीं हो पा रही है। वार्ड पार्षद महावीर गुर्जर ने कहा कि उद्योग प्रबंधक द्वारा एसीसी कॉलोनी की जल्द सफाई व्यवस्था नियमित शुरू नहीं की गई तो रणनीति बनाकर शीघ्र आंदोलन किया जाएगा।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
शांततेत नवरात्रोत्सव साजरा करा,पोलीस निरीक्षक रंजित भोईटे यांचे आवाहन
शांततेत नवरात्रोत्सव साजरा करा,पोलीस निरीक्षक रंजित भोईटे यांचे आवाहन
आजादी का अमृत महोत्सव के तहत असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कांग्रेस दल के पूर्व मंत्री शरद बोरकोटकी को तिरंगा उपहार स्वरूप में प्रदान किए
आज देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है आने वाले 15 अगस्त को देश के आजादी के 75 वर्ष पूरे...
मंकीपॉक्स वायरस को लेकर रहे सतर्क डा सामर
राज्य में मंकी पॉक्स जागरूकता को लेकर हुई विडिओ कॉन्फ्रेंसिंग के बाद सीएमएचओ डॉ. सामर ने जिला...
MCN NEWS| थेट सुप्रियांशी घेतलेला पंगा सत्तार यांना महागात पडेल?Supriya Sule| Abdul Sattar
MCN NEWS| थेट सुप्रियांशी घेतलेला पंगा सत्तार यांना महागात पडेल?Supriya Sule| Abdul Sattar