कोटा. सांगोद सीएचसी में अब टीबी रोगियों की जांच सीबीनॉट मशीन से होगी। राज्य सरकार ने 27 लाख रुपये की लागत से यह मशीन स्थापित की है। मशीन कोटा से आई टीम ने चालू किया। यह मशीन पूरी तरह से एयरकूल्ड है और एडवांस नॉन पावर कट तकनीक से लैस है, जिससे बिजली कटौती होने पर भी यह बंद नहीं होगी। मशीन को यूपीएस के माध्यम से संचालित किया जाएगा। सीएचसी प्रभारी डॉ. रविकांत मीणा ने बताया कि टीबी जांच कराने के लिए पहले 4 हजार रुपये का खर्च आता था और कई रोगी जांच नहीं करवा पाते थे। अब सांगोद में सीबीनॉट मशीन लगने से रोगियों को जांच के लिए भटकना नहीं पड़ेगा और उन्हें त्वरित उपचार मिल सकेगा। मशीन पर जांच सेवाएं नियमित रूप से चलें, इसके लिए दो लैब टेक्नीशियन को ट्रेनिंग दी जाएगी। सीएचसी सांगोद में यह मशीन लगने से सांगोद और कनवास उपखंड के टीबी रोगियों को बड़ी राहत मिलेगी।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
বকোত তীব্ৰ বেগী ৰে'লৰ খুন্দাত মৃত্যু এজন বৃদ্ধৰ
অসমৰ কামৰূপ জিলাৰ বকোত শুকুৰবাৰে তীব্ৰবেগী ৰে’লৰ খুন্দাত এজন বৃদ্ধৰ মৃত্যু হোৱাক কেন্দ্ৰ...
થરાદ શંકરભાઈ ચૌધરી નું ભવ્ય સ્વાગત
થરાદ શંકરભાઈ ચૌધરી નું ભવ્ય સ્વાગત
बारिश में उत्साह के साथ मनाया कृषि उपज मंडी में स्वतंत्रता दिवस केशोरायपाटन
बारिश में उत्साह के साथ मनाया कृषि उपज मंडी में स्वतंत्रता दिवस केशोरायपाटन
केशोरायपाटन में...
Maharashtra: EVM मशीन ले जाने पर भड़के Congress कार्यकर्ता, कार में की तोड़फोड़ | Nagpur | Aaj Tak
Maharashtra: EVM मशीन ले जाने पर भड़के Congress कार्यकर्ता, कार में की तोड़फोड़ | Nagpur | Aaj Tak