लाखेरी - बुधवार को उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत उतराना के ग्राम चमावली में नरेगा के तहत चल रही मस्टोल मे नाम नही आने से नाराज महिलाओ ने नारेबाजी करते हुए लाखेरी बूंदी मार्ग पर चमावली गांव के पास जाम लगा दिया। जाम के चलते रोड के दोनो तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। साथ ही कुछ समय के लिए आवागमन बाधित हो गया। जाम की सूचना पर लाखेरी पुलिस मौके पर पहुंची ओर समझाईश कर जाम हटवाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उपखंड क्षेत्र की उतराना पंचायत के गाँव चमावली में चल नरेगा का कार्य संचालित किया जा रहा है। इस नरेगा में कई महिलाओं का एक भी मस्टोल में नाम नही आया जबकि कई महिलाओ के नाम लगातार दो से तीन मस्टोल में नाम आ जाने से आक्रोशित महिलाओ ने सरपंच, सेक्रेटरी तथा मेट के खिलाफ मिली भगत का आरोप लगाते हुए लाखेरी बूंदी मार्ग पर जाम लगा दिया। महिलाओ ने बताया की मेट द्वारा नरेगा में धांधली की जा रही है। मेट तथा सेक्रेटरी मिल कर महिलाओ से अवैध वसूली कर रहे है। जो महिलाएं 100 रुपए दे रही है उसी का नाम मस्टोल में लिख देते है तथा को पैसे देने से मना कर देती है उसका नाम मस्टोल से काट देते है। वही सरपंच बद्री बाई ने मामले में अंभिज्ञता जताते हुए मामले को दिखवा कर जांच करवाने की बात कही।