बूंदी। हिंडोली थाने में दर्ज नाबालिग पीड़िता के साथ छेड़छाड़ के मामले में आरोपी पंकज पुत्र शंकर मीणा निवासी खजूर का नाला थाना हिंडोली जिला बूंदी को न्यायालय पोक्सो क्रम- 2 के न्यायाधीश बालकृष्ण मिश्र ने पाँच वर्ष के कठोर कारावास एवं 20 हजार रूपये जुर्माना की सजा सुनाई है। 5 अगस्त 2023 को फरियादिया ने पीड़िता के साथ थाना हिंडोली पहुंचकर इस आशय की रिपोर्ट पेश की कि 3 अगस्त 2023 को शाम के समय में पीड़िता व उसकी बहन खजूर का नाला के रास्ते में घर के बाहर खेल रही थी, उस वक्त आरोपी पंकज ने पीड़िता को बहला फुसला कर उसके मकान पर ले गया तथा उसकी छोटी बहन को डरा धमका कर भगा दिया और पीड़िता को कमरे के अंदर ले जाकर उसका मुंह दबाकर उसके साथ छेड़खानी करने लग गया। उक्त घटना पर पीड़िता की छोटी बहन रोती हुई घर पहुंची और परिजनों को बताया तो फरियादिया के द्वारा अभियुक्त के घर जाकर के पीड़िता को आरोपी के चुंगल से छुड़ाया, इस बीच आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। रिपोर्ट पर थाना हिंडोली ने मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान किया एवं बाद अनुसंधान आरोपी पंकज पुत्र शंकर मीणा निवासी खजूर का नाला थाना हिंडोली जिला बूंदी के विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र पेश किया। जहां पर बाद विचारण दोनो पक्षों को सुनने के बाद न्यायालय ने आज बुधवार को पोक्सो क्रम-2 के न्यायाधीश बालकृष्ण मिश्र ने निर्णय सुनाते हुए आरोपी पंकज को पीड़िता के साथ छेड़छाड़ करने का दोषी मानते हुए पाँच वर्ष के कठोर कारावास एवं 20 हजार रुपए के जुर्माने की सजा से दण्डित किया है। अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी करते हुए विशिष्ठ लोक अभियोजक महावीर प्रसाद मेघवाल ने 8 गवाह और 11 दस्तावेज प्रदर्शित करवाएं।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Ford Capri EV लॉन्च: सिंगल चार्ज में 627KM की रेंज और महज 6.4 सेकंड में पकड़ेगी 100KMPH की रफ्तार
Ford Capri EV को यूरोप में फ्रेंच इंटरनेशनल खिलाड़ी एरिक कैंटोना ने दुनिया के सामने पेश किया। इस...
नैनवां भाजपा जनप्रतिनिधीयो ने की लोकसभाध्यक्ष से शिष्टाचार मुलाकात
बून्दी। नैनवा क्षेत्र में विकास कार्यो व जरखोदा क्षेत्र मे जीएसएस के निर्माण की मांग को लेकर...
વિશ્વ પ્રસિધ્ધ યાત્રાધામ અંબાજી ખાતે આગામી તા.૧૨ થી ૧૬ ફેબ્રુઆરી દરમિયાન શ્રી ૫૧ શક્તિપીઠ પરિક્રમા મહોત્સવ યોજાશે..
વિશ્વ પ્રસિધ્ધ યાત્રાધામ અંબાજી ખાતે આગામી તા.૧૨ થી ૧૬ ફેબ્રુઆરી દરમિયાન શ્રી ૫૧ શક્તિપીઠ...
Nifty & Nifty Bank Today: Virendra Kumar से जानें, Nifty-Nifty Bank में किन Levels पर करें खरीदारी
Nifty & Nifty Bank Today: Virendra Kumar से जानें, Nifty-Nifty Bank में किन Levels पर करें...
ભાવનગર સ્ટેનીગ ની મીટીંગ મળી તમામ ઠરાવો મંજુર
ભાવનગર સ્ટેનીગ ની મીટીંગ મળી તમામ ઠરાવો મંજુર