राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा किसान सम्मान निधि के बढ़ाने के बाद अब एक और बड़ा तोहफा देने जा रहे है। पहली बार सरकार प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बाजरा खरीदने की तैयारी कर रही है। समर्थन मूल्य पर खरीदा गया बाजरा तीन महीने यानी नवंबर, दिसंबर एवं जनवरी में खाद्य सुरक्षा योजना से जुड़े 4.46 करोड़ लोगों को गेहूं की एवज में मुफ्त दिया जाएगा। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री से चर्चा हो चुकी है। राजस्थान में समर्थन मूल्य पर बाजरे की खरीद नहीं की जाती है। गेहूं 2400 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदा जाता है। बाजरे का समर्थन मूल्य 2625 रुपए प्रति क्विंटल है। इस हिसाब से बाजरा करीब 225 रुपए क्विंटल महंगा पड़ेगा। खाद्य सुरक्षा योजना से जुड़े एक करोड़ 6 लाख से अधिक परिवारों के जुड़े 4.46 करोड़ लोगों को सरकार 5 किलो अनाज देती हैं।राजस्थान में बाजरे का उत्पादन करीब 50 लाख मीट्रिक टन होता है। तीन महीने के हिसाब से सरकार 8 से 10 लाख मीट्रिक टन बाजरा किसानों से खरीदेगी। अभी राजस्थान में बाजरे की खरीद नहीं होती है और यहां के किसान हरियाणा सहित पड़ोसी राज्यों में बेचने जाते हैं। इससे किसानों को बड़ा फायदा मिलेगा।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
આણંદની ૧૧૪-સોજીત્રા વિધાનસભા બેઠક પર આમ આદમી પાર્ટીના ઉમેદવાર જાહેર
આણંદ જિલ્લાની ૧૧૪ - સોજીત્રા વિધાનસભા બેઠક પર આમ આદમી પાર્ટીના ઉમેદવાર જાહેર...
પેટલાદ તાલુકાનાં...
एसपी मीना ने संभाला कार्यभार, पुलिस टुकड़ी ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर
बून्दी। जिले के नए पुलिस कप्तान राजेन्द्र मीना ने बुधवार दोपहर कार्यभार संभाल लिया।
इससे...
अटल सेवा केन्द्र में जिला कलक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जनसुनवाई का हुआ आयोजन 153 परिवाद हुए प्राप्त, जिला कलक्टर ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश
बाड़मेर। जिला कलक्टर टीना डाबी की अध्यक्षता में मार्च माह के तीसरे गुरूवार को अटल सेवा केन्द्र में...
IAF Plane Crash: तेलंगाना में ट्रेनिंग के दौरान क्रैश हुआ भारतीय वायु सेना का विमान, हादसे में दोनों पायलटों की मौत
तेलंगाना के डिंडीगुल स्थित वायु सेना अकाडमी का पिलाटस ट्रेनर एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त हो...