आबकारी नीति घोटाला मामले में सीबीआई ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बुधवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। यहां से कोर्ट की अनुमति के बाद सीबीआई ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में सुनवाई के दौरान अरविंद केजरीवाल का शुगर लेवल गिर गया। इसके बाद उन्हें चाय और बिस्किट खिलाने के लिए कोर्ट रूम से बाहर लाया गया। इसके बाद उन्हें अहलमद रुम में ले जाया गया। इस दौरान उनके साथ पत्नी सुनीता केजरीवाल भी मौजूद रहीं। सीबाआई द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से उस याचिका को वापस ले लिया जिसमें राउज एवेन्यू कोर्ट के जमानत आदेश पर रोक लगाने के हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी गई थी।केजरीवाल के वकील ने सीबीआई की गिरफ्तारी पर सवाल उठाते हुए कहा कि एजेंसी पक्षपातपूर्ण तरीके से काम किया है। केजरीलाल के अधिवक्ता विक्रम चौधरी ने सीबीआई के गिरफ्तारी के फैसले पर आपत्ति जताई, क्योंकि पिछले साल अप्रैल में एजेंसी ने उनसे नौ घंटे तक पूछताछ की थी।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
આધુનિક ટેકનોલોજીનો ઉપયોગ...
આધુનિક ટેકનોલોજીનો ઉપયોગ...
उज्जैन में दुर्लभ कश्यप गैंग फिर हो रही एक्टिव, बदमाशों के हाथ में दिखी इंसास राइफल! MP News Ujjain
उज्जैन में दुर्लभ कश्यप गैंग फिर हो रही एक्व, बदमाशों के हाथ में दिखी इंसास राइफल! MP News...
જિલ્લા ચૂંટણી અધિકારી અને કલેક્ટરશ્રી આનંદ પટેલે જિલ્લા માહિતી કચેરી- પાલનપુર ખાતે આવેલા એમ.સી.એમ.સી કેન્દ્રનું ઉદ્ઘાટન કર્યું
જિલ્લા ચૂંટણી અધિકારી અને કલેક્ટરશ્રી આનંદ પટેલે જિલ્લા માહિતી કચેરી- પાલનપુર ખાતે આવેલા...
अशी वेळ कोणावर येऊ नये! पूल कोसळला अनं काय झालं पहा, Morbi Bridge Collapsed
अशी वेळ कोणावर येऊ नये! पूल कोसळला अनं काय झालं पहा, Morbi Bridge Collapsed