पाली जिले के सेदियां गांव में मनरेगा काम चल रहा है. ये गांव रानी पंचायत समिति के ग्राम पंचायत ईटंदरा के अंतर्गत आता है. मेट ने पोर्टल पर दो कुत्तों का फोटो अपलोड कर दी. कुत्तों की फोटो अपलोड होने के बाद पोर्टल पर 9 मजदूरों की हाजारी भी लगा दी. तस्वीर सामने आने पर इसकी शिकायत की. लोकपाल चैनसिंह पंवार के आदेश पर बीडीओ ने मेट अरविंद कुमार को एक साल के लिए ब्लैक लिस्ट कर दिया. नगर परिषद मनरेगा अधिशाषी अभियंता हरिसिंह राजपुरोहित ने बताया, “15 अप्रैल को बेरा चोसिया से बेरा कुमारी वाला तक ग्रेवल सड़क कानिर्माण चल रहा था. मेट को हाजरी के दौरान मजदूरों की फोटो लेनी चाहिए थी. मेट ने मजदूरों को फोटो लेने के बजाय, कुत्तों की फोटो ले ली. कुत्तों की फोटो को पोर्टल पर अपलोड भी कर दिया.”उन्होंने बताया कि मामला सामने आने पर जांच की गई. 30 अप्रैल को मेट को एक साल के लिए ब्लैक लिस्ट कर दिया गया. उस दिन काम करने वाले मजदूरों की हाजरी को शून्य कर दिया गया. लोकपाल चैनसिंह पंवार का कहना है कि कुत्तों की फ़ोटो अपलोड करने की शिकायत आयी थी, जिसके बाद एक पत्र बीडीओ रानी को भेज दिया गया था. बाद मेट को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया. जिस तरह से पोर्टल पर कुत्ते की फ़ोटो अपलोड की गई, इसमें मेट की लापरवाही सामने आ रही है. यह फोटो जानबूझ कर अपलोड की गई है. क्योंकि, कार्य स्थल पर श्रमिक थे ही नहीं तो फ़ोटो अपलोड किसकी करता.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
जेल से जमानत पर रिहा हुई खिलाड़ी मैना सुतिया का गृहनगर मोरान पहुंचने पर अभिनंदन
लगभग 47 दिनों तक शिवसागर कारागार में बंद खिलाड़ी मैना सुतिया का आज जमानत पर रिहा होकर मोरान...
Yogi ने Farmer Protest के बीच UP Farmers के लिए क्या बड़ा एलान किया? Delhi Chalo
Yogi ने Farmer Protest के बीच UP Farmers के लिए क्या बड़ा एलान किया? Delhi Chalo
National News: BJP अध्यक्ष J P Nadda ने वोकल फॉर लोकल को दिया बढ़ावा, Diwali के लिए की खरीदारी
National News: BJP अध्यक्ष J P Nadda ने वोकल फॉर लोकल को दिया बढ़ावा, Diwali के लिए की खरीदारी
Telangana: आंखों में घोंपा पेंचकस फिर ब्लेड से रेता गर्दन... तेलंगाना में 19 साल की लड़की की बेरहमी से हत्या
तेलंगाना, तेलंगाना के विकाराबाद जिले में अज्ञात बदमाशों ने एक 19 वर्षीय लड़की की आंखों में...