पाली जिले के सेदियां गांव में मनरेगा काम चल रहा है. ये गांव रानी पंचायत समिति के ग्राम पंचायत ईटंदरा के अंतर्गत आता है. मेट ने पोर्टल पर दो कुत्तों का फोटो अपलोड कर दी. कुत्तों की फोटो अपलोड होने के बाद पोर्टल पर 9 मजदूरों की हाजारी भी लगा दी. तस्वीर सामने आने पर इसकी शिकायत की. लोकपाल चैनसिंह पंवार के आदेश पर बीडीओ ने मेट अरविंद कुमार को एक साल के लिए ब्लैक लिस्ट कर दिया. नगर परिषद मनरेगा अधिशाषी अभियंता हरिसिंह राजपुरोहित ने बताया, “15 अप्रैल को बेरा चोसिया से बेरा कुमारी वाला तक ग्रेवल सड़क कानिर्माण चल रहा था. मेट को हाजरी के दौरान मजदूरों की फोटो लेनी चाहिए थी. मेट ने मजदूरों को फोटो लेने के बजाय, कुत्तों की फोटो ले ली. कुत्तों की फोटो को पोर्टल पर अपलोड भी कर दिया.”उन्होंने बताया कि मामला सामने आने पर जांच की गई. 30 अप्रैल को मेट को एक साल के लिए ब्लैक लिस्ट कर दिया गया. उस दिन काम करने वाले मजदूरों की हाजरी को शून्य कर दिया गया. लोकपाल चैनसिंह पंवार का कहना है कि कुत्तों की फ़ोटो अपलोड करने की शिकायत आयी थी, जिसके बाद एक पत्र बीडीओ रानी को भेज दिया गया था. बाद मेट को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया. जिस तरह से पोर्टल पर कुत्ते की फ़ोटो अपलोड की गई, इसमें मेट की लापरवाही सामने आ रही है. यह फोटो जानबूझ कर अपलोड की गई है. क्योंकि, कार्य स्थल पर श्रमिक थे ही नहीं तो फ़ोटो अपलोड किसकी करता.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
कोटा शहर के नांता थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार के टक्कर मार दी। खाटू श्याम जी के दर्शन कर वापस एमपी लौट रहे थे।हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई
कोटा शहर के नांता थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार के टक्कर मार दी। हादसे में...
10 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार कैथून पुलिस की कार्रवाई
कोटा जिले के केथुन पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर...
আজাদী কা অমৃত মহোৎসৱ: মাজুলী ব্ৰহ্মপুত্ৰৰ বুকুত ত্ৰিৰংগা নৌকাই সৃষ্টি কৰিলে নান্দনিক পৰিৱেশ
আজাদী কা অমৃত মহোৎসৱ :মাজুলী জিলা প্ৰশাসনৰ উদ্যোগত ৭৫ বছৰীয়া আজাদী কী অমৃত মহোৎসৱত আজি বিয়লি ৪:৩০...
12 October को Almora के Jageshwar Dham जाएंगे PM Modi, पंडितों के लिए ड्रेस कोड लागू | Aaj Tak News
12 October को Almora के Jageshwar Dham जाएंगे PM Modi, पंडितों के लिए ड्रेस कोड लागू | Aaj Tak News