फोन में डिजिटल पेमेंट के लिए यूपीआई ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। क्या आप जानते हैं गूगल पे पर यूजर को दूसरे लोगों को ब्लॉक करने की सुविधा भी मिलती है। जी हां गूगल पे यूजर को प्राइवेसी सेटिंग के साथ इस तरह की सुविधा पेश की जाती है। यह सेटिंग अनजान लोगों को लेकर काम की हो सकती है

डिजिटल युग में स्मार्टफोन के जरिए पेमेंट करने का तरीका हर किसी को पसंद आता है क्योंकि यह सेकेंड भर का काम होता है। प्रोडक्ट और सर्विस के लिए डिजिटल पेमेंट का जरिया यूपीआई ऐप्स बनते हैं।

गूगल पे पर ब्लॉक ऑप्शन की सुविधा है मौजूद

आप भी अपने फोन में यूपीआई ऐप्स का इस्तेमाल करते होंगे। इन यूपीआई ऐप्स के साथ किसी भी अनजान यूजर को पेमेंट की जा सकती है

गूगल पे का इस्तेमाल करते हैं तो आपको यूजर को ब्लॉक करने की सेटिंग के बारे में भी जानकारी होनी चाहिए। जी पे ऐप पर यूजर किसी भी दूसरे यूजर को आसानी से ब्लॉक कर सकता है।

गूगल पे पर दूसरे यूजर को ब्लॉक करने से क्या होगा

गूगल पे पर प्राइवेसी सेटिंग के साथ दूसरे यूजर्स को ब्लॉक करने की सुविधा मिलती है। गूगल पे पर अगर किसी यूजर को ब्लॉक कर देते हैं तो यह दूसरा गूगल पे यूजर भविष्य में गूगल पे के जरिए आपसे किसी तरह का कॉन्टैक्ट नहीं कर सकेगा।

इतना ही नहीं, गूगल का कहना है कि गूगल पे पर ब्लॉक करने से दूसरा यूजर आपको किसी भी गूगल सर्विस के जरिए कॉन्टैक्ट नहीं कर सकता है।

गूगल पे पर अनजान लोगों को कैसे करें ब्लॉक

  • सबसे पहले गूगल पे ऐप ओपन करना होगा।
  • अब जिस यूजर को ब्लॉक करना चाहते हैं, उसके चैट पेज पर आना होगा।
  • अब टॉप राइट कॉर्नर पर सेटिंग्स के ऑप्शन पर आना होगा।
  • अब Block This Person के ऑप्शन पर टैप करना होगा।
  • अब स्क्रीन पर Block का पॉप अप शो होगा, इस पर क्लिक करना होगा।