लोकसभा स्पीकर के चुनाव से पहले राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक्स पर ट्वीट करते हुए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सहयोगी दलों को सलाह दी है. गहलोत ने कहा है कि आने वाले दिनों में भारतीय जनता पार्टी स्पीकर के माध्यम से ऐसे फैसले करवाएगी जो NDA के छोटे सहयोगी दलों के हित में नहीं होंगे. इसीलिए वोटिंग सोच समझकर करें.' कांग्रेस नेता ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'यह तो पहले दिन से ही लग रहा था कि स्पीकर पद को लेकर भाजपा के मन में खोट है, जो आज साबित भी हो गया. पहली बार ऐसा हुआ कि प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति पर विवाद हुआ, जबकि प्रोटेम स्पीकर का काम केवल नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाना है. हर बार सबसे वरिष्ठ सदस्य को प्रोटेम स्पीकर बनाने की स्वस्थ परंपरा सदन में रही है. भाजपा नेता जनता के सामने कहते हैं कि पक्ष-विपक्ष को साथ लेकर चलेंगे, परन्तु I.N.D.I.A. गठबंधन के सहयोग के आश्वासन के बावजूद स्पीकर पद पर भी एकतरफा फैसला करने का प्रयास किया. यह दिखाता है कि भाजपा आने वाले दिनों में स्पीकर के माध्यम से ऐसे फैसले करवाएगी जो NDA के छोटे सहयोगी दलों के हित में नहीं होंगे. NDA के सहयोगी दलों को आज84741 सोच समझकर स्पीकर के चुनाव में मतदान करना चाहिए क्योंकि कल उनके द्वारा लिया गया निर्णय उनके दल का भविष्य भी तय करेगा.'
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
सराफांनी सुरक्षेच्या दृष्टीने उपाययोजना कराव्यात - देशमुख
आष्टी (प्रतिनिधी) आष्टी शहरासह ग्रमीण भागात दिवसेंदिवस चोरीच्या घटना निदर्शनास येत असल्यामुळे...
বিদ্যালয়ত শিশু সকলৰ প্ৰয়াস
উত্তৰ গায়ন গাঁও প্ৰাথমিক বিদ্যালয়ৰ শণিবৰীয়া চ'ৰাৰ কেইটামান ভাল লগা মুহূৰ্ত
উজনি মাজুলীৰ এই...
EV Fire Safety Tips: इन वजहों से इलेक्ट्रिक व्हीकल में लगती है आग, जानें कैसे करें बचाव
EV Fire Safety Tips इलेक्ट्रिक स्कूटर यूजर्स को समय दर समय यह चेक करते रहना होगा कि कहीं उनके...
धोखाधड़ी वाले 'लोन ऐप' के विज्ञापन नहीं लगाए इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म- राजीव चंद्रशेखर
केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने बुधवार को कहा कि सरकार ने सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफार्मों...